{"_id":"6a8ed09dbc27a4212501671f","slug":"woman-lawyer-nazia-elahi-received-threat-on-instagram-to-have-her-head-severed-from-her-body-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सिर तन से जुदा': नाजिया इलाही को दी मारने की धमकी, गाजियाबाद में केस दर्ज; जानें क्या बोलीं महिला वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सिर तन से जुदा': नाजिया इलाही को दी मारने की धमकी, गाजियाबाद में केस दर्ज; जानें क्या बोलीं महिला वकील
Wed, 26 Aug 2026 05:10 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:10 PM IST
सार
महिला अधिवक्ता नाजिया इलाही को इंस्टाग्राम पर 'सिर तन से जुदा' करने की धमकी मिली है। यह धमकी एक अज्ञात व्यक्ति की इंस्टा आईडी से वीडियो पोस्ट कर दी गई।
विज्ञापन
नाजिया इलाही को धमकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समुदाय विशेष पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरीं अधिवक्ता नाजिया इलाही खान को इंस्टाग्राम पर सिर तन से जुदा करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नाजिया ने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक से की थी। शिकायत के आधार पर इंदिरापुरम थाना पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली नाजिया वर्तमान में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा में रहती हैं। उनका आरोप है कि साहिल अहमद नाम की इंस्टाग्राम आईडी से उनकी पोस्ट पर अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा उनकी मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने की भी शिकायत की है। नाजिया के मुताबिक, यह वीडियो इसी छह जुलाई को पोस्ट किया गया था। उन्होंने बताया कि वीडियो को लेकर महाराष्ट्र के कल्याण पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब इंदिरापुरम पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर सोशल मीडिया पोस्ट और संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
बंगाल के सीएम को भी धमकी देने का दावा
नाजिया ने दावा किया कि उनके साथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को भी एक गैंग लगातार धमकियां दे रहा है। उनका आरोप है कि लोनी के रहने वाले कुछ युवक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट और मोबाइल फोन नंबर पर पाकिस्तान से धमकी भरे कॉल व मैसेज करवा रहे हैं। नाजिया के मुताबिक, बीते दिनों वाराणसी एटीएस ने एक आरोपी को पकड़ा था, जिस पर उन्हें गला काटकर हत्या की धमकी देने का आरोप था।
हथियारों के फोटो भेजकर धमकाने का आरोप
नाजिया का आरोप है कि उन्हें धमकी देने वाले लोग एके-47 जैसे आधुनिक हथियारों के साथ अपनी फोटो और वीडियो भेजते हैं। उनका कहना है कि धर्म विशेष के खिलाफ की जाने वाली टिप्पणियों का विरोध करने के नाम पर भी उन्हें धमकियां दी जाती हैं। उन्होंने कुछ धर्मगुरुओं की ओर से भी धमकी भरे संदेश मिलने का आरोप लगाया है।
बयानों के लिए चर्चित रही हैं नाजिया इलाही खान
नाजिया इलाही खान पहले तृणमूल कांग्रेस से जुड़ी थीं और बाद में भाजपा में आ गईं। टीवी डिबेट और सोशल मीडिया पर वह इस्लाम के भीतर सुधार, कट्टरपंथ के विरोध और हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर अपने बयानों के लिए चर्चित हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 42 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। हाल में एक पॉडकास्ट के दौरान पैगंबर मोहम्मद और उनके परिवार को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद वह विवादों में घिर गई थीं।
इसके बाद मुंबई और भिवंडी समेत कई स्थानों पर उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुईं। अप्रैल में मुंबई के एक लेंसकार्ट स्टोर का उनका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने से रोकने के आरोप को लेकर एक मुस्लिम मैनेजर से तीखी बहस की थी।
शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की पहचान और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। इसके लिए अन्य आईडी की डिटेल भी खंगाली जा रही हैं।-सूर्यबली मौर्य, एसीपी इंदिरापुरम