{"_id":"6a8ea5f4bc27a421250166a8","slug":"fire-breaks-out-at-a-paper-mart-in-ghaziabad-firefighters-bring-it-under-control-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: पेपर मार्ट में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने आसपास की फैक्ट्रियों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: पेपर मार्ट में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने आसपास की फैक्ट्रियों को बचाया
Wed, 26 Aug 2026 02:08 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:08 PM IST
सार
कड़ी मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने आग को पूरी तरह बुझा दिया। फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से आसपास स्थित फैक्ट्रियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
Ghaziabad fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
साहिबाबाद के कड़कड़ मॉडल साइट-4 स्थित यक्षित पेपर मार्ट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। फैक्टरी में रखे पेपर रोल आग की चपेट में आने से कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही साहिबाबाद फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। फायरकर्मियों की तत्परता और कड़ी मशक्कत से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
फायर विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5:31 बजे कड़कड़ मॉडल साइट-4 में रेडरोज पब्लिक स्कूल के पास स्थित प्लॉट नंबर 306 के यक्षित पेपर मार्ट में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही प्रभारी अधिकारी फायर स्टेशन साहिबाबाद तीन फायर टेंडर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर फैक्टरी के अंदर रखे पेपर रोल धू-धूकर जल रहे थे और आग आसपास की फैक्ट्रियों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन
फायर यूनिट ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए फायर स्टेशन वैशाली से अतिरिक्त वाटर बाउजर भी मौके पर बुलाया गया। आग पेपर रोल के अंदर तक पहुंच जाने के कारण उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए जेसीबी की मदद से पेपर रोल को उलट-पलटकर अंदर दबी आग पर पानी की बौछार की गई।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने आग को पूरी तरह बुझा दिया। फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से आसपास स्थित फैक्ट्रियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने फायर विभाग की तत्परता और साहसिक कार्रवाई की सराहना की।