{"_id":"56ed75264f1c1b7e628b4cee","slug":"meerut-route-ran-an-hour-late-on-the-first-day-memu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ रूट पर पहले ही दिन एक घंटा देरी से दौड़ी मेमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ रूट पर पहले ही दिन एक घंटा देरी से दौड़ी मेमू
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 19 Mar 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार-गाजियाबाद-मेरठ रूट पर मेमू का संचालन शनिवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन ट्रेन लेट हो जाने से लोगों को एक घंटा 10 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। मेरठ जाने के लिए सुबह 10:23 बजे की बजाय यह ट्रेन 11:33 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंची। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन मेरठ के लिए रवाना हुई। इससे पहले यही ट्रेन मुरादाबाद से भी 1 घंटा 6 मिनट लेट गाजियाबाद पहुंची थी।
शेड्यूल के मुताबिक मुरादाबाद-आनंद विहार मेमू ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर सुबह 9:06 बजे पहुंचनी थी, लेकिन यह ट्रेन पहले ही दिन लेट हो गई। 1:06 घंटे बाद 10:12 बजे यह ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पहुंची और दो मिनट के स्टॉपेज के बाद आनंद विहार के लिए रवाना हो गई। मुरादाबाद से लेट आने की वजह से यह ट्रेन आनंद विहार से मेरठ के लिए भी देरी से रवाना हुई। मेरठ जाने के लिए इस ट्रेन को गाजियाबाद स्टेशन पर सुबह 10:23 बजे पहुंचना था, लेकिन 11:33 बजे पहुंची।
यहां दो मिनट स्टॉपेज के बाद यह ट्रेन मेरठ की ओर रवाना हो गई। नया गाजियाबाद स्टेशन पर यह ट्रेन पहुंची तो यात्रियों के चेहरों पर भी खुशी दिखी। गाजियाबाद से मुरादनगर, मोदीनगर, मोहिउद्दीनपुर और मेरठ जाने वाले यात्रियों को एक और नई ट्रेन मिलने से सहूलियत मिली। लेटलतीफी के बावजूद मेरठ से वापसी में यह ट्रेन गाजियाबाद समय से पहले पहुंच गई। करीब पौने चार बजे यह गाजियाबाद स्टेशन पहुंची और दो मिनट बाद आनंद विहार चली गई। आनंद विहार से यह सही समय पर मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई।