फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mayor officials convened a meeting of the sick house

मेयर हुए बीमार तो घर बुलाई अफसरों की बैठक

Mon, 12 Sep 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 12 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mayor officials convened a meeting of the sick house
घर पर बैठक लेते मेयर - फोटो : अमर उजाला

 बीते 15 दिन से मेयर की सक्रियता बढ़ती दिखने लगी है। बीमारी के बावजूद महापौर ने ईद, गणेश चतुर्दशी को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक घर पर ही बुलाकर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने फॉगिंग अभियान की समीक्षा भी की और खराब मशीनों के अभी तक ठीक न होने पर अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


इससे पहले शहर में हुए जलभराव पर भी एक्टिव दिखाई दिए थे।रविवार को महापौर अशु वर्मा ने अपर नगर आयुक्त व स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डीके सिन्हा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरके यादव, सेनेट्री इंस्पेक्टर वीपी शर्मा, जयद्रथ सिंह, योगेंद्र यादव, कविता त्यागी और हेल्थ स्टोर कीपर को कैंप कार्यालय पर बुलाया।
विज्ञापन


उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों से मिल रही गंदगी की शिकायत पर नाराजगी जताई और तत्काल ईद व गणेश चतुर्दशी के मद्देनजर शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। महापौर ने फॉगिंग अभियान की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि सभी जोन में बड़ी मशीन से फॉगिंग कराने का एक-एक राउंड पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मशीनें एक साथ सुबह के समय एक जोन में फॉगिंग के लिए उतारी गई थीं। महापौर ने सोमवार से फिर इसी तरह दूसरा राउंड मोहननगर जोन से शुरू करने के निर्देश दिए। छोटी मशीनों से फॉगिंग की समीक्षा की तो पता चला कि 24 मशीनें खराब हैं। मेयर ने इस पर नाराजगी जताते हुए स्टोर कीपर को सोमवार तक मशीनें ठीक कराने के निर्देश दिए।

महापौर ने फॉगिंग करने वाले स्टाफ को मशीन चलाने की ट्रेनिंग दिलाने के भी निर्देश दिए, ताकि मशीनें खराब न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed