फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Married youth cheated and married for the second time

Ghaziabad News: शादीशुदा युवक ने धोखा देकर की दूसरी शादी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Married youth cheated and married for the second time
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में पहले से ही शादीशुदा युवक ने युवती को धोखा देकर शादी कर ली। आरोप है कि पति ने शराब पीकर महिला से अप्राकृतिक संंबंध बनाए और विरोध करने पर उसे जमकर पीटा। दहेज के नाम पर उनसे 10 लाख से ज्यादा रुपये ले लिए। राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी निवासी विवाहिता ने बताया कि उनकी मुलाकात दक्षिणी दिल्ली के वीटीसी साउथ वेस्ट निवासी अतुल से दो साल पहले हुई थी। इसके बाद उसने नजदीकी बनाई और दोनों में शादी की सहमति बन गई। दिसंबर 2023 को शादी होने के बाद दोनों साथ साथ रहने लगे। शादी में अतुल का कोई रिश्तेदार नहीं आया। पूछने पर उसने बहाना बनाकर टाल दिया। आरोपी ने शादी के बाद तीन बार में उससे 10 लाख रुपये से ज्यादा की रकम दहेज के नाम पर ले ली है। इसी दौरान विवाहिता को पता चला कि अतुल ने उनसे झूठ बोलकर शादी की थी। वह पहले से शादीशुदा है, उसके बच्चे भी हैं। इसकी जानकारी करने पर वह आरोपी के बलिया जनपद स्थित गांव गई तो वहां इसकी पुष्टि भी हो गई। एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed