{"_id":"6ace95fb501c8be17c016b18","slug":"marketsweets-lose-their-appeal-due-to-high-sugar-prices-ghaziabad-news-c-30-1-ali1006-999900-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाजार \nमहंगी चीनी से मिठाई का स्वाद पड़ा फीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाजार महंगी चीनी से मिठाई का स्वाद पड़ा फीका
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। त्योहारी सीजन में मिठाइयों का स्वाद महंगाई ने फीका कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में चीनी के दाम फिर से 60 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं। चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर मिठाई कारोबार पर पड़ रहा है। मिठाई बनाने की लागत बढ़ने से दुकानदारों ने भी मिठाइयों के दामों में 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक इजाफा कर दिया है। ऐसे में त्योहारों पर मिठाई खरीदने के लिए लोगों को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है।घंटाघर के चीनी कारोबारी अमर कुमार का कहना है कि मांग बढ़ने से बाजार में चीनी की कमी हो गई है। पिछले दो-तीन दिनों से चीनी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
किराना के थोक कारोबारी संदीप सिंघल ने बताया कि सरकार को चीनी की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की समस्या पर ध्यान देना चाहिए। महंगाई के कारण ग्राहक ही नहीं, व्यापारी भी परेशान हैं। एक सप्ताह पहले चीनी के थोक दाम 5,200 से 5,400 रुपये प्रति क्विंटल थे, जो अब बढ़कर 6,000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक हो गए हैं। खुदरा बाजार में दुकानदार चीनी 65 रुपये प्रति किलो तक बेच रहे हैं।
चीनी महंगी, मिठाई की लागत बढ़ी
मिठाई कारोबारी राजू हलवाई का कहना है कि त्योहारों के दौरान चीनी की खपत बढ़ जाती है। मिठाई बनाने में चीनी प्रमुख सामग्री है। ऐसे में इसके दाम बढ़ने से मिठाइयों की लागत भी बढ़ गई है। कारोबारियों के अनुसार, लागत में बढ़ोतरी के चलते मिठाइयों की कीमतों में 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक इजाफा करना पड़ा है।
विज्ञापन
राकेश मार्ग स्थित मिठाई की दुकान के संचालक विकास अग्रवाल ने बताया कि करीब एक महीने पहले भी चीनी के दाम अचानक बढ़ गए थे। उस समय सरकार की सख्ती के बाद कीमतें घटकर करीब 52 रुपये प्रति किलो तक आ गई थीं, लेकिन अब त्योहारों के दौरान एक बार फिर दाम बढ़ने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चीनी की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि त्योहारों के समय आम लोगों को राहत मिल सके।