फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   London 4 million young married woman cheated by swindle

लंदन के युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से 4 लाख ठगे

Tue, 22 Nov 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 22 Nov 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
London 4 million young married woman cheated by swindle
black money

लंदन के एक युवक ने फेसबुक पर गाजियाबाद की युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उससे चार लाख रुपये ठग लिए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती राजनगर की रहने वाली है। वह नोएडा सेक्टर-34 स्थित एक बीपीओ में काम करती है। पुलिस के मुताबिक युवती ने बताया कि चार माह पहले मैनचेस्टर लंदन निवासी एक युवक से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन


शादी की बात पक्की होेने पर युवक ने उसे लंदन से कुछ गिफ्ट भेजने की बात कही। साथ में यह भी कहा कि गिफ्ट के लिए उसे कस्टम ड्यूटी के पैसे चुकाने होंगे। इसके बाद युवक ने उसे बताया कि उसके रिश्तेदार पुरानी दिल्ली में रहते हैं और दिल्ली के एक युवक का खाता नंबर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने उस युवक से बातचीत की और चार किस्तों में लगभग चार लाख रुपये उसके अकाउंट में डाल दिए। पैसा डाले एक माह हो चुका है लेकिन युवती को कोई गिफ्ट नहीं मिला है। युवक भी उससे शादी करने भारत नहीं आया।


युवती का आरोप है कि युवक ने उसके व्हाट्स एप से कई फोटो लिए और अब उसे सोशल साइट पर डालने की धमकी दे रहा है। कविनगर थानाध्यक्ष अवधेश यादव का कहना है कि इस मामले को साइबर सेल के पास भेजा है। जिस युवक के अकाउंट में पैसे डाले गए, उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed