फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Locket snatched from neck of six month old girl threatened family members for protesting

गाजियाबाद: छह महीने की बच्ची के गले से लूटा लॉकेट, विरोध करने पर परिजनों को दी धमकी

Wed, 18 May 2022 07:30 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, इंदिरापुरम(गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, इंदिरापुरम(गाजियाबाद) Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 18 May 2022 07:30 PM IST
सार

इंदिरापुरम थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि बाजार में दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक कर लुटेरों की पहचान की जा रही है। साप्ताहिक बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाकर संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। 

विज्ञापन
Locket snatched from neck of six month old girl threatened family members for protesting
छह माह की बच्ची भूमि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार में मंगलवार शाम लुटेरों ने छह माह की बच्ची भूमि के गले से सोने का लॉकेट लूट लिया। बच्ची की मां निशा अपनी बहन और मां के साथ बाजार में सामान खरीदने गई थी। लुटेरों ने पीछे से बच्ची के गले में बंधा धागा काटकर लॉकेट लूट लिया। विरोध करने पर तीनों को मारने की धमकी दी। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। 

विज्ञापन


कनावनी में रहने वाली निशा ने बताया कि उनके पति छिजारसी-नोएडा की एक कंपनी में मैकेनिक हैं। परिवार में उनकी छह माह की बेटी भूमि भी है। मंगलवार शाम करीब छह बजे निशा बेटी और बहन व मां के साथ बाजार गईं थी। वहां एक दुकान पर खड़े होने के बाद पीछे से आए लुटेरों ने भूमि के गले में सोने का लॉकेट ब्लेट से काटकर लूट लिया। इससे भूमि के गले पर ब्लेड के निशान भी लग गए। गनीमत रही कि उसको ज्यादा चोट नहीं लगी। इसका पता चलने पर निशा और अन्य ने विरोध किया तो उन्हें पहले मारने की धमकी दी फिर धक्का देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि सोने का लॉकेट पिछले महीने ही गांव में बनवाया था। वह बरजंग बली के रूप में बना था, उसकी कीमत करीब पांच हजार रुपये थी। उन्होंने तुरंत इंदिरापुरम पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed