फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   lockdown

अब लाइव रहेंगी शालीमार गार्डन की व्यवस्थाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
lockdown
\n\nअब लाइव रहेंगी शालीमार गार्डन की व्यवस्थाएं\n\n- स्थानीय निवासी अनिल मिश्रा ने तैयार किया लाइव शालीमार गार्डन वेब पोर्टल\n\n- पोर्टल पर शालीमार गार्डन के पल-पल की सूचना होगी अपडेट\n\n- लोग आस-पास की समस्या और प्रशासनिक कार्रवाई को जान सकेंगे\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। शालीमार गार्डन में क्या गतिविधियां चल रही है, यहां क्या सुविधाएं हैं, जनप्रतिनिधि कौन हैं और कितनी सामाजिक संस्थाएं है, शैक्षिक संस्थान कहां-कहां हैं। यह सब कुछ जानने के लिए अब यहां के लोगों को घर से बाहर नहीं निकलना होगा और न ही किसी को फोन लगाने की जरूरत पड़ेगी। शालीमार गार्डन के विजयपार्क निवासी अनिल मिश्रा ने स्थानीय निवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शालीमार गार्डन का वेब पोर्टल तैयार किया है।\n\nयह वेब पोर्टल डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट लाइव शालीमार गार्डन डॉट कॉम का पिछले दस दिनों से लगातार ट्रायल चल रहा था। वेब पोर्टल बनाने वाले अनिल मिश्रा ने बताया कि यह पोर्टल स्थानीय निवासियों को न केवल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सभी जन कल्याण समितियों, विभिन्न दलों के नेताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापार मंडलों, विद्यालयों, महिला मंडलियों व सामाजिक व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्यों, गतिविधियाें आयोजित कार्यक्रमों आदि की जानकारी उपलब्ध करवाएगा। इसके साथ ही सरकारी प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे कार्यों एवं निर्देशों से स्थानीय निवासियों को एवं स्थानीय निवासियों की समस्याओं शिकायतों से शासन प्रशासन और संबंधित विभागों में को भी अवगत कराएगा। आने वाले दिनों में वीडियो समाचारों से युक्त होने वाले इस पोर्टल पर क्षेत्र से संबंधित लगभग सभी जानकारियों को समाहित किया गया है जिसे समय के साथ और संवर्धित किया जाता रहेगा। अनिल मिश्रा ने बताया कि इस वेब पोर्टल बनाने में ट्रांस हिंडन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। आगे भी सभी के सहयोग से इस पोर्टल पर नई-नई जानकारियां अपडेट होती रहेंगी ताकि लोग लॉक डाउन के बीच अपने आस-पास की सभी जानकारी एक क्लिक के माध्यम से जुटा सकें।\n\n--------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed