फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   LIU Inspector Sadhna Pandit suspended

Ghaziabad News: एलआईयू निरीक्षक साधना पंडित को किया निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
LIU Inspector Sadhna Pandit suspended
गाजियाबाद। एलआईयू में तैनात निरीक्षक साधना पंडित को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। उन पर काम में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारी से अभद्रता का आरोप है। डीसीपी जोन की ओर से शनिवार को यह कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि साधना पंडित की उनके ही विभाग में तैनात एक दरोगा से विवाद हो गया था। शुक्रवार को एसीपी एलआईयू प्रिया श्रीपाल ने दोनों को अपने कार्यालय में बुलाया था। वहां भी निरीक्षक ने दरोगा को धमकाया और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद वह कार्यालय से चली गईं। बताया गया है कि इस मामले की जानकारी डीसीपी के पास पहुंची तो उन्होंने एसीपी से रिपोर्ट ली और इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि एसीपी की रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed