फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   License holder who gave gun to guard of Vikas Jewelers arrested

Ghaziabad News: विकास ज्वैलर्स के गार्ड को बंदूक देने वाला लाइसेंस धारक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
License holder who gave gun to guard of Vikas Jewelers arrested
साहिबाबाद। लाजपतनगर में विकास ज्वैलर्स के बाहर सुरक्षा गार्ड की लापरवाही से महिला को गोली लगने के मामले पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर उसके लाइसेंसधारक अशोक को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में आया कि अशोक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक गार्ड कृष्णा को दी थी। पुलिस की दो टीमें फरार कृष्ण की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि लाजपत नगर में रहने अशोक को शनि चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक को तीन-चार दिन पहले आरोपी गार्ड कृष्णा को दी थी। पूछताछ में अशोक ने बंदूक देने के लिए अपनी तबीयत खराब होने का हवाला दिया। फिलहाल टीमें अलग-अलग जगह पर फरार सुरक्षा गार्ड की तलाश में दबिश दे रही हैं। वह घटना के बाद से अपना फोन बंद करके भाग गया था। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए टेलीकॉम कंपनी से डेटा मांगा है। उधर, गार्ड की लापरवाही से गोली चलने के दौरान घायल महिला निर्मला किरौला की हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

लाजपतनगर के जी ब्लॉक में रहने वाले देवेंद्र सिंह अपनी पत्नी निर्मला के साथ रविवार सुबह बहन के घर लोनी भोपुरा रोड स्थित भारत सिटी सोसाइटी जा रहे थे। शनि चौकी से आगे विकास ज्वैलर्स के सामने पहुंचे तो वहां सुरक्षा गार्ड कृष्णा बंदूक को लोड अनलोड कर रहा था। अभी उसकी लापरवाही से गोली चल गई जो जमीन में लगी। उसके छर्रे लगने से वह घायल हो गईं। उन्हें तुरंत मोहन नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed