फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   LG makes surprise visit to Bonta Park inspects dark spots and lighting

आस्था कुंज कांड के बाद एक्शन में एलजी संधू: दिल्ली के सभी पार्कों का होगा सुरक्षा ऑडिट, बढ़ेगी पुलिस गश्त

Fri, 25 Sep 2026 10:18 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 25 Sep 2026 10:18 PM IST
सार

आस्था कुंज पार्क की घटना के बाद एलजी ने दिल्ली के सभी पार्कों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए थे। एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया था। 

विज्ञापन
LG makes surprise visit to Bonta Park inspects dark spots and lighting
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आस्था कुंज पार्क की घटना के बाद दिल्ली के पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने निगरानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के पास उत्तरी रिज स्थित बोंटा पार्क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव और उत्तर दिल्ली की डीसीपी भी उनके साथ मौजूद रहीं। एलजी ने पार्क में सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी और रास्तों पर मौजूद डार्क स्पॉट का जायजा लिया।

विज्ञापन


निगरानी और गश्त बढ़ाने के आदेश
उन्होंने अधिकारियों को पार्क के रास्तों में अंधेरे वाले स्थानों को खत्म करने और सभी लाइटों को पूरी तरह चालू रखने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित निगरानी और पुलिस गश्त बढ़ाने को कहा। एलजी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सार्वजनिक पार्कों में लोग बिना किसी डर के टहल सकें, व्यायाम कर सकें और समय बिता सकें, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना जरूरी है।
विज्ञापन


सभी पार्कों का सुरक्षा ऑडिट कराएं
आस्था कुंज पार्क की घटना के बाद एलजी ने दिल्ली के सभी पार्कों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए थे। एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया था। ऑडिट में रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पुलिस गश्त और सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed