14 साल की किशोर से दुष्कर्म: 'निक्की से मैंने छोड़ने की मिन्नतें कीं पर वो न माना, मुंह पर हाथ रख दबा दी आवाज'
किशोरी ने परिजनों को बताया कि वह काफी चिल्लाई तो निक्की ने उसके मुंह पर हाथ रखकर उसकी आवाज दबा दी। उसने उसे छोड़ने की मिन्नत मांगी लेकिन आरोपी नहीं माना।
विस्तार
गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में मकान मालिक के बेटे ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने उस समय किशोरी से दरिंदगी की जब उसके माता-पिता पैतृक गांव गए हुए थे। किशोरी के परिजन वापस लौटे तो उसने आपबीती बताई।
मामले में परिजनों ने शनिवार को केस दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 25 मई को किशोरी के परिजन गांव गए थे। तब से वह घर पर अकेली थी। इसी बीच मकान मालिक के 24 वर्षीय बेटे निक्की उर्फ निमिस ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।
परिजन करीब एक हफ्ते बाद जब वापस आए तो किशोरी ने परिजनों को बताया कि निक्की कमरे में आया और बातचीत करने लगा। इसी बीच वह छेड़छाड़ कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और उसके साथ दरिंदगी की। किशोरी ने काफी विरोध किया लेकिन आरोपी नहीं माना और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
परिजनों के आने पर किशोरी को गुमशुम देखकर उसका कारण पूछा तो किशोरी ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे पुलिस के पास लेकर पहुंचे एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
चिल्लाती रही किशोरी मुंह पर हाथ रखकर दबाई आवाज
किशोरी ने परिजनों को बताया कि वह काफी चिल्लाई तो निक्की ने उसके मुंह पर हाथ रखकर उसकी आवाज दबा दी। उसने उसे छोड़ने की मिन्नत मांगी लेकिन आरोपी नहीं माना।