{"_id":"679d19b148afebaa32000184","slug":"land-registration-work-started-for-45-meter-wide-road-shahibabad-news-c-30-gbd1013-564830-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 45 मीटर चौड़ी रोड के लिए जमीन के बैनामे का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 45 मीटर चौड़ी रोड के लिए जमीन के बैनामे का काम शुरू
विज्ञापन
गाजियाबाद। जोनल प्लान में 45 मीटर चौड़ी रोड के लिए जीडीए ने किसानों से जमीन का बैनामा कराना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को तीन किसानों से 3799 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा कराया गया। जीडीए की ओर से करीब तीन करोड़ रुपये का चेक किसानों को दिया गया।
यह रोड अजनारा इंटीग्रिटी से शुरू होकर मिग्सन सोसायटी होते हुए मेरठ रोड तक जा रही है। बीच में करीब 900 मीटर जमीन का विवाद चल रहा था। 900 मीटर जमीन के करीब 20-25 किसान भूमिधर हैं। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक्सटेंशन के पास ही हरनंदीपुरम आवासीय योजना चल रही। इस रोड के बनने के बाद न केवल राजनगर एक्सटेंशन के लोगों को फायदा हो रहा है, बल्कि आने वाले समय में हरनंदीपुरम योजना को भी फायदा होगा। किसानों ने विकास की योजनाओं में भागीदारी की सहमति दी है। ग्राम मकरमतपुर सिकरोड के जिन किसानों ने बैनामा किया उनमें बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह और दरयाव सिंह हैं। अन्य किसानों से भी वार्ता चल रही है। बिजेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह ने 2555 और दरयाव सिंह ने 1244 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा किया है। बैनामे के बाद अब जल्द जमीन का टेंडर निकालकर सड़क निर्माण कराया जाएगा। किसानों को जमीन की कीमत चेक से दी गई है। इस मौके पर अन्य किसान भी मौजूद रहे। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।