फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Laborer dies after being crushed when tractor-trolley overturns.

Ghaziabad News: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मजदूर की दबने से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being crushed when tractor-trolley overturns.
साहिबाबाद। भारत गैस प्लांट के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अंसतुलित होने से ईंटों से भरी ट्राली पलट गई और उसके नीचे दबने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के दौरान मजदूर ट्रॉली पर ईंटों के ऊपर बैठा हुआ था। आरोप है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और मालिक घायल मजदूर को मौके पर छोड़कर भाग गए। मजदूर की पत्नी ने चालक और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोपुरा की एकता विहार कुटी कॉलोनी निवासी अंजू रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति राजवीर (50) मजदूरी करते थे। वह कुटी कॉलोनी में रहने वाले पवन भड़ाना के ट्रैक्टर पर ईंट भरने-उतारने का काम करते थे। 25 अगस्त को राजवीर ट्रैक्टर-ट्राली में ईंटें लेकर टीला मोड़ से भोपुरा की ओर जा रहे थे। अंजू का आरोप है कि भारत गैस प्लांट के सामने चालक ने ट्रैक्टर को लापरवाही और तेरी से दौड़ाया तो ईंटों से भरी ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली और ईंटों के नीचे राजबीर की दबने से मौत हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद चालक और ट्रैक्टर मालिक उनके पति राजवीर को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने अंजू की शिकायत पर एक सप्ताह बाद सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर चालक और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed