फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kanwar Yatra 10 KM long jam due to Delhi-Meerut road being made one-way

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ मार्ग को वन-वे होने से लगा 10 KM लंबा जाम, 10 मिनट के सफर में लग रहा तीन घंटा

Mon, 14 Jul 2025 10:59 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मुरादनगर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 10:59 PM IST
सार

सभी स्कूल कॉलेज अभी खुले हैं और गाजियाबाद पुलिस प्रशासन ने आज से ही ट्रैफिक वन वे कर दिया है, स्कूल की बसें 3-4 घंटे में जाम में फंसी रहीं। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 10 KM long jam due to Delhi-Meerut road being made one-way
जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस प्रशासन ने सोमवार दोपहर से दिल्ली-मेरठ मार्ग को वन-वे कर दिया। जिसके कारण अब एक ही लाइन में वाहनों की आवाजावी है। एक ही लाइन होने के कारण मुरादनगर में भीषण जाम लग गया। 10 मिनट का सफर तय करने में लोगों को 2 से 3 घंटे का समय लगा। यातायात पुलिसकर्मी भी मौके पर तैनात होकर यातायात को सुचारु करने में लगे हुए है।

विज्ञापन

सोमवार को ट्रैफिक वनवे होने के कारण मनोटा से मोरटा तक दिल्ली-मेरठ मार्ग पर करीब दस किमी लंबा जाम लग गया। गर्मी में जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर वाहन हाईवे पर रेंग रेंग कर चले। अब हाइवे की एक लाइन पर कांवड़िए और दूसरी लाइन पर वाहन चलाए जा रहें है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादनगर को पार करने में वाहन चालकों को काफी समय लग रहा है, इसके अलावा आने और जाने वालों की लंबी कतारे भी सड़क पर लगी है। एम्बुलेंस, स्कूल बस व वीआईपी वाहन भी जाम में फंसे नजर आए। मेरठ शास्त्री नगर निवासी उमेश शर्मा का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने हाईवे को वनवे करने में जल्दबाजी की। अभी हाईवे पर कावड़ियों की संख्या अधिक नहीं है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

अभी स्कूलों की नहीं पड़ी छुट्टी
सभी स्कूल कॉलेज अभी खुले हैं और गाजियाबाद पुलिस प्रशासन ने आज से ही ट्रैफिक वन वे कर दिया है, स्कूल की बसें 3-4 घंटे में जाम में फंसी रहीं। जाम में फंसे छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 

जाम से बचने के लिए गांव गांव से निकले लोग
दिल्ली-मेरठ पर लगे भीषण जाम से बचने के लिए लोगों ने सम्पर्क मार्गो का सहारा लिया। गांव-गांव भटकते ग्रामीणों से रास्ता पूछ कर लोग अपने गंतव्य तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed