फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Judicial officer's sister's phone hacked and money demanded

Ghaziabad News: न्यायिक अधिकारी की बहन का फोन हैक कर मांगी रकम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Judicial officer's sister's phone hacked and money demanded
गाजियाबाद। एक न्यायिक अधिकारी की बहन का फोन हैक कर उनसे रकम मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उनकी बहन व घर की लड़कियों को उठाकर ले जाने की धमकी दी। मामले में न्यायिक अधिकारी की मां ने सिहानी गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। न्यायिक अधिकारी की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पास एक नंबर से फोन आया। बात करने वाले ने उनसे पैसे की मांग की। आरोपी ने दूसरी बार उनको फोन कर अश्लील बातें की और रकम न देने पर घर की लड़कियों को उठाकर ले जाने की धमकी दी। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि किसी ने अधिकारी की बहन का फोन हैक करके इस तरह फोन किया था। एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed