फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jay was in the context of Shravan Kumar Vijay and Ramlila Kvinagr

कविनगर रामलीला में हुआ जय विजय और श्रवण कुमार का प्रसंग

Fri, 30 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 30 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jay was in the context of Shravan Kumar Vijay and Ramlila Kvinagr
रामलीला - फोटो : अमर उजाला
शहर की रामलीलाओं में बृहस्पतिवार को कहीं गणेश शोभायात्रा निकली तो कहीं ताड़का वध और नारद मोह का मंचन हुआ। श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर में जय-विजय प्रसंग, श्रवण कुमार प्रसंग और नारद मोह का मंचन हुआ। जय विजय और श्रवण कुमार के मंचन को देखकर दर्शकों ने जमकर सराहना की।
विज्ञापन


श्रवण कुमार दशरथ के संवादों को लोगों ने खूब सराहा। इस मौके पर डॉ. रमेश चंद्र तोमर, बलदेव राज शर्मा, भूपेंद्र चोपड़ा, अजय जैन, विनीत राय, हरिप्रसाद तिवारी, आरडी गोयल, शिवराज सिंह त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्री सुल्लामल रामलीला में बृहस्पतिवार को विश्वामित्र का अयोध्या आगमन, राम लक्ष्मण को यज्ञ रक्षा के लिए मांगना और ताड़का वध का मंचन हुआ। मौके पर मुख्य रूप से प्रधान अजय बंसल, मनोज गोयल, राकेश अग्रवाल, श्रीकांत राही, मिथिलेश गुप्ता, प्रदीप मित्तल, विनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री रामलीला समिति राजनगर में गणेश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न झांकियों और बैंड बाजों के साथ राजनगर के विभिन्न ब्लॉक से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। वहां समिति के सदस्यों ने गणेशजी की आरती और पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष राकेश मिश्रा, संरक्षक रामगोपाल कौशिक, महामंत्री जितेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार सिंघल, सचिव डॉ. राजेश कंसल, आकाश वशिष्ठ और रेखा अग्रवाल मौजूद रहीं।

संजनयगर में आज से शुरू होगी रामलीला
श्री आदर्श धार्मिक रामलीला समिति संजयनगर सेक्टर-23 में बृहस्पतिवार को नारद मोह और रावण तपस्या के प्रसंग का मंचन हुआ। रामलीला का उद्घाटन मुलायम यूथ विंग सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज शर्मा और शिवानी शर्मा ने किया। इस मौकेपर मुख्य रूप से अध्यक्ष संजीव चौधरी और महामंत्री अरुण शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, चेतन गौड़ मुख्य रूप से मौजूद रहे।


रावण के साथ फुंकना चाहिए नवाज शरीफ का पुतला
 इस बार रामलीलाओं में रावण के साथ ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला भी फूंका जाना चाहिए। जिला गाजियाबाद समाचार पत्र वितरक संघ ने यह मांग की है। इस मामले में संघ के अध्यक्ष बब्बर सिंह चौहान ने शहर में चल रही सभी रामलीलाओं के संचालकों को पत्र लिखा है।


उन्होंने रामलीला संचालकों से अपील करते हुए कहा है कि अगर रामलीला संचालक चाहेंगे तो समाचार पत्र वितरक संघ नवाज शरीफ के पुतले का खर्च उठाने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed