फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Inter will be a residential college in Ghaziabad for Diwyangon

दिव्यांगों के लिए गाजियाबाद में बनेगा आवासीय इंटर कॉलेज

Fri, 16 Dec 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Inter will be a residential college in Ghaziabad for Diwyangon
पैरों से लिखे उत्तर - फोटो : amar ujala

निशा ठाकुर

विज्ञापन

गाजियाबाद। अब तंगहाली की वजह से दिव्यांगों को पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। दिव्यांगों के लिए मसूरी में वेस्ट यूपी का पहला आवासीय मॉडल इंटर कॉलेज बनाया जा रहा है। यहां दिव्यांग कक्षा आठ के बाद से 12वीं तक की शिक्षा निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।

आवासीय इंटर कॉलेज के लिए मसूरी में पांच एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि प्रदेश में इस तरह के छह कॉलेज बनाए जाने हैं।
विज्ञापन


पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए पहले कॉलेज बनाने का प्रस्ताव हापुड़ के लिए था, लेकिन अब इसे गाजियाबाद के मसूरी में बनाया जाएगा। बाकी के पांच आवासीय कॉलेज पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कॉलेज को समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय कहा जाएगा। फिलहाल, गाजियाबाद में आठवीं तक की शिक्षा के लिए दो इंटीग्रेशन कैंप चल रहे हैं। वर्ष 2012 की योजना के तहत करहेड़ा में भी दिव्यांगों के लिए आठवीं तक का आवासीय विद्यालय बनाया गया है, लेकिन यहां से पढ़ाई पूरी होने के बाद ज्यादातर दिव्यांग आगे नहीं पढ़ पाते थे।

इंटर कॉलेज बनने से अब वह आठवीं से आगे भी पढ़ सकेंगे। भवन निर्माण के लिए नक्शा तैयार कर शासन को भेज दिया गया, जिसके पास होने के बाद बजट स्वीकृत किया जाएगा और फिर निर्माण शुरू होगा।


कॉलेज का निर्माण कराए जाने के बाद इसे माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंप दिया जाएगा। माध्यमिक समेकित शिक्षा विभाग की ओर से इंटर कॉलेज के लिए फुल और पार्ट टाइम स्पेशल शिक्षक रखे जाएंगे। इंटीग्रेशन कैंप की तरह ही दिव्यांगों को कॉलेज में  भी सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed