{"_id":"638e1d3166d7e45a1127ba51","slug":"insurance-company-employee-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad Accident: वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, बीमा कंपनी कर्मचारी की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad Accident: वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, बीमा कंपनी कर्मचारी की हुई मौत
Mon, 05 Dec 2022 10:02 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:02 PM IST
सार
मझोला के लाइन पार रामनगर कॉलोनी निवासी पवन कुमार वर्मा (33) बीमा कंपनी में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी आरती वर्मा और तीन बेटियां हैं। भाई अनिल वर्मा ने बताया कि रविवार रात पवन कुमार मंडी चौक से स्कूटी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में जिला नेत्र चिकित्सालय के पास रविवार रात अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार बीमा कंपनी कर्मचारी पवन कुमार वर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन
मझोला के लाइन पार रामनगर कॉलोनी निवासी पवन कुमार वर्मा (33) बीमा कंपनी में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी आरती वर्मा और तीन बेटियां हैं। भाई अनिल वर्मा ने बताया कि रविवार रात पवन कुमार मंडी चौक से स्कूटी से घर लौट रहे थे। जिला नेत्र चिकित्सालय के सामने किसी वाहन ने पवन की स्कूटी में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
इस हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवा दिया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन