फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   industries le off

उप श्रम आयुक्त के साथ होगी कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों की बैठक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
industries le off
उप श्रम आयुक्त के साथ होगी कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों की बैठक - साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित ऑटो गियर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सात जून को ले ऑफ कर दी गई थी - बैठक में प्रबंधन और कर्मचारी अपना अपना पक्ष रखेंगे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में ऑटो गियर कंपनी बंद होने के बाद बुधवार को कंपनी प्रबंधन और कर्मचारी यूनियन के लोग उप श्रम आयुक्त के नेतृत्व में बैठक करेंगे। इस बैठक में कंपनी और यूनियन अपना पक्ष देगी। जिसके बाद कंपनी को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित ऑटो गियर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सात जून को ले ऑफ कर दिया गया था। जिसमें बताया गया था कि ऑर्डर और फंड नहीं होने की वजह से कंपनी को ले ऑफ किया गया है।  इसकी वजह से कंपनी में काम करने वाले 186 मजदूर बेरोजगार हो गए। मामला अब उप श्रम आयुक्त तक पहुंच गया है। उप श्रमायुक्त के साथ कंपनी प्रबंधन और कर्मचारी यूनियन की बैठक होगी। जिसमें कंपनी और यूनियन की तरफ से दो दो प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। जिसमें प्रबंधन और कर्मचारियों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी प्रबंधन को जानकारी देनी होगी कि किन कारणों से उन्होंने कंपनी को बंद किया गया है। इसके साथ ही कर्मचारी यूनियन के लोग भी अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed