Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Expo Mart is ready; the Chief Minister may inaugurate it.

Ghaziabad News: एक्सपो मार्ट तैयार, मुख्यमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Expo Mart is ready; the Chief Minister may inaugurate it.
बुनकर मार्ट में तैयार ओपन थिएटर। संवाद
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम में तैयार हो रहे विश्वकर्मा एक्सपो व कन्वेंशन सेंटर का कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। यहां लिफ्ट और अग्नि सुरक्षा से जुड़े कार्य लगभग पूरे होने के बाद अब इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसका उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आ सकते हैं। इस सेंटर का नाम भी मुख्यमंत्री ने ही गाजियाबाद आने के बाद बदला था। जीडीए के अधिकारी दिसंबर में इसे शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। सचिव सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि एक्सपो व कन्वेंशन सेंटर में सुंदरीकरण से जुड़ा कार्य ही बचा है। दिसंबर में ही इसे शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिलों के पारंपरिक शिल्प से जुड़े कारीगरों को मिलेगा स्थान
इस एक्सपो और कन्वेंशन सेंटर में जिलों के पारंपरिक शिल्प से जुड़े लोगों को बड़े मंच पर आने का मौका मिलेगा। करीब 38,340 वर्गमीटर में 150 करोड़ रुपये की लागत से बने इस सेंटर में दुकानें, प्रदर्शनी गैलरी, एक्सपो हॉल, 560 सीटों का ऑडिटोरियम, कन्वेंशन एवं कॉन्फ्रेंस हॉल, फूड कोर्ट, ओपन थिएटर समेत अन्य सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही बुनकरों के लिए 10 आवासीय इकाइयां भी तैयार की गई हैं। यहां बड़े मेलों के आयोजन के हिसाब से भी तैयारी की गई है। इसमें एक हजार वाहनों की पार्किंग भी तैयार की गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह मार्ट ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से करीब छह और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सात किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में यहां पहुंचना भी आसान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed