फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Indigenous technologies will form the tunnel under the river

देसी तकनीक से ही यमुना के नीचे बनेगी सुरंग

Wed, 13 Jul 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Indigenous technologies will form the tunnel under the river
Delhi-Varanasi bullet train may take 2 hrs 40 mins to cover 782 km distance
निजामुद्दीन टू मेरठ हाईस्पीड ट्रेन के लिए यमुना नदी के नीचे सुरंग बना कर रेल लाइन बिछाई जाएगी। यह सुरंग खोदने में देशी तकनीक का ही सहारा लिया जाएगा। चूंकि देश में पहली बार ऐसी सुरंग बनेगी इसलिए पहले चर्चा थी कि इसके लिए विदेशी तकनीक आयात की जाएगी।
विज्ञापन



एनसीआर प्लानिंग बोर्ड सूत्रों ने बताया कि यह तय हो गया है कि देशी तकनीक से ही सुरंग खोदी जाएगी। यमुना नदी 4-5 मीटर गहरी है। यह सुरंग जल सतह से 20 मीटर नीचे खोदी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि नदी से बीस मीटर नीचे की मिट्टी काफी ठोस होती है।
विज्ञापन


इस ठोस मिट्टी में सुरंग बनाने में कोई रिस्क नहीं होता।देश में वह टनल बोरिंग मशीन उपलब्ध है, जो सुरंग तैयार करेगी। सूत्रों ने बताया कि यहां यमुना की चौड़ाई करीब 40-45 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि इस चौड़ाई में सुरंग बनाने में कितना समय लगेगा लेकिन मेट्रो के लिए टनल बनाने में जितना समय लगता है, उतना ही समय नदी के नीचे भी टनल बनाने में लगेगा।

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सटा होगा हाईस्पीड का स्टेशन: जिस तरह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ठीक सटा मेट्रो स्टेशन है, इसी तरह हाईस्पीड ट्रेन का स्टेशन निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सटा होगा। हाईस्पीड का स्टेशन अंडरग्राउंड होगा। निजामुद्दीन से हाईस्पीड खुलेगी तो आनंद विहार पर रुकेगी। बीच में कोई स्टेशन नहीं होगा।


अगस्त में होगी एनसीआरटीसी की मीटिंग: सूत्रों ने बताया कि हाईस्पीड ट्रेन के लिए बनाई गई नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) की मीटिंग अगस्त में होगी। मीटिंग में हाईस्पीड की डीपीआर पर चर्चा होगी। कास्ट रिवाइज का मुद्दा मुख्य होगा। सूत्रों ने बताया कि 2011 में इसका बजट 21,000 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर करीब 26,000 करोड़ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed