फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Incomplete drain construction increases dengue risk; locals troubled by debris and filth.

Ghaziabad News: अधूरी नाली निर्माण से बढ़ा डेंगू का खतरा, मलबे और गंदगी से स्थानीय लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Incomplete drain construction increases dengue risk; locals troubled by debris and filth.
इंदिरापुरम। अभयखंड एक में नाली निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार अधूरा काम छोड़ कर चला गया है, जिससे नाली में गंदा पानी जमा हो गया है और डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी संजय कुमार ने बताया कि निर्माण विभाग के अवर अभियंता से बंद पड़ी नाली की तत्काल सफाई कराने और मच्छरों की रोकथाम की मांग की है।
निवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य के दौरान छोड़ा गया मलबा अब तक नहीं हटाया गया है। इससे बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव हो रहा है और वाहनों की आवाजाही बाधित होने से अक्सर जाम की स्थिति बन रही है। लोगों ने ठेकेदार से जेसीबी मशीन और ट्रक भेजकर मलबा तत्काल हटाने तथा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। नगर निगम निर्माण विभाग के अवर अभियंता संजय गंगवार ने बताया कि ठेकेदार से काम अधूरा छोड़ने का जवाब लिया जाएगा और जल्द मलबा हटाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed