फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   imdrapuram

मानसून में इंदिरापुरम की आबादी को भारी न पड़ जाए जीडीए की लापरवाही

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
imdrapuram
मानसून में इंदिरापुरम की आबादी को भारी न पड़ जाए जीडीए की लापरवाही - प्रतिवर्ष सफाई योजना में लाखों खर्च हाेने के बावजूद होता है जलभराव - विभिन्न इलाकों में मानसून की बारिश के बावजूद नहीं हुई नालाें की सफाई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम में मानसून की झमाझम बारिश पड़ने के बाद लोगों को जलभराव के कारण फिर से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीडीए की तरफ से अभी तक नाले-नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। लोगों का आरोप है कि मानसून से पहले नालों की सफाई का रोस्टर तैयार होता है। लेकिन जमीनी स्तर पर महज खानापूर्ति कर कागजातों में योजना पूरी कर दी जाती है। जीडीए की लापरवाही के कारण शक्तिखंड में लोगों ने निजी खर्चे पर छोटा नाला साफ कराकर बारिश के पानी की निकासी का इंतजाम कराया है।
विज्ञापन
इंदिरापुरम निवासी विजय कुमार का आरोप है कि अहिंसाखंड-2, 1 और कनावनी की तरफ प्रति वर्ष जलभराव से लोगों को दिक्कत होती है। कई बार तो सोसायटियों में पहुंचते-पहुंचते गाड़ी में नुकसान हो जाता है। इसी तरह शिप्रा सन सिटी रोड, नीतिखंड, न्यायखंड, मकनपुर, अभयखंड, विधायक कालोनी, वैभवखंड में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अभी तक नाले या नालियों की सफाई नहीं हुई है। कई जगहों पर तो मिट्टी का ढेर जमा हुआ है। इतना ही नहीं, लोगों ने रैंप बनाकर नालों को कवर किया हुआ है उनमें भी बीते वर्षों से सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिचर्चा ः - इंदिरापुरम में प्रतिवर्ष मानसून के दौरान जलभराव से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ती है। क्यूंकि कई जगहों पर पानी निकासी के इंतजाम नहीं हैं। साथ ही नालों की सफाई समय से नहीं हो पाती है। इसको लेकर कई बार जीडीए में मांग की गई। लेकिन आश्वासन के अलावा कोई कार्रवाई नहीं होती है। कुलदीप सक्सेना -शक्तिखंड में इस बार लोगों को जलभराव की दिक्कत से न जूझना पड़े। इसके लिए हमने निजी खर्चे पर नालियों को साफ कराकर पानी निकासी का इंतजाम कराया। जबकि मुख्य रोड पर नालों की हालत बुरी है। जगह जगह गंदगी और कूड़ा भरा हुआ है। करीब दो या तीन वर्ष पहले नालों की सफाई हुई होगी। केया जाना - अधिकारियों की लापरवाही आखिरकार लोगों को ही सहनी पड़ती है। हैबिटेट सेंटर, शिप्रा मॉल, जयपुरिया मॉल, सीआइएसएफ रोड, अभयखंड के अलावा तमाम जगहों पर नाले ओवर फ्लो होने से दिक्कत होती है। लेकिन मजबूरी में लोगों को जलभराव के बीच से ही होकर चलना पड़ता है। प्रताप सिंह बिष्ट - इंदिरापुरम में कई जगहों के नालों की सफाई को दूर वहां आज तक किसी भी प्रकार से सुध नहीं ली गई। अभयखंड, न्यायखंड, नीतिखंड और वैभवखंड में कुछ जगहों पर नाले हैं तो कुछ जगहों पर पानी निकासी का इंतजाम ही नहीं है। तमाम शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है। गनीमत है कि सोसायटियों में नालों का पानी नहीं भरता। वरना हालत बुरी होती। किशोर ठाकुर
अधिकारी का वर्जन ः इंदिरापुरम में अहिंसाखंड-2 के बाद 1 की तरफ नालों की सफाई का काम चल रहा है। शिप्रा सनसिटी रोड पर भी सफाई हो चुकी है। रोस्टर के हिसाब से सफाई अभियान तेजी से चल रहा है। सभी इलाकों को कवर कर लिया जाएगा। एके चौधरी, अधिशासी अभियंता ----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed