फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   If compensation is not increased, farmers will not give land in any case: Rakesh Tikait

बढ़ा मुआवजा नहीं मिला तो किसान किसी सूरत में नहीं देंगे ज़मीन: राकेश टिकैत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
If compensation is not increased, farmers will not give land in any case: Rakesh Tikait
NA - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सदरपुर में जमीन के मुआवजे को लेकर जीडीए के खिलाफ चल रहे धरने को समर्थन देने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता राकेश टिकैत सदरपुर पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीन का मुआवजा बढ़ाए बिना किसान किसी भी सूरत में जीडीए को जमीन नहीं देंगे। इसके लिए उन्हें सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना पड़ा तो वह करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों से जमीन को लेकर हुए समझौते में जीडीए ने खुद एक शर्त लिखी हुई है कि अगर सक्षम अधिकारी मुआवजे की दरों को बढ़ाते हैं तो किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाएगा, बावजूद इसके अब जीडीए अपनी बात से मुकर रहा है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें कानून हाथ में नहीं लेना है जमीन को लेकर आंदोलन की रूपरेखा क्या होगी आंदोलन कब और कहां होगा इसकी जानकारी है भारतीय किसान यूनियन उन्हें समय आने पर दे देगी। राकेश टिकैत ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शादियों में अनावश्यक खर्च और लोगों की संख्या को नियंत्रित करने की सरकार की गाइड लाइन का भी समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed