फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband arrested for instigating woman to commit suicide

Ghaziabad News: महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for instigating woman to commit suicide
खोड़ा। थाना क्षेत्र के कला एंक्लेव में 28 अप्रैल को रुखसार की मौत के मामले में पुलिस ने पति आरिफ को आत्महत्या के लिए उकसाने में गिरफ्तार किया है। मृतका के पिता ने पुलिस को पति समेत ससुराल के दस लोगों के खिलाफ शिकायत देकर मुकदमा कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर के किदवईनगर में रहने वाले रहीसुद्दीन ने पुलिस को बताया कि 9 दिसंबर 2016 को बेटी रुखसाना का निकाह आरिफ से किया था। दोनों के सात साल की बेटी और पांच साल का बेटा है। निकाह के कुछ दिनों बाद से ससुरालियों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। रुखसाना पर दबाव बनाया कि जब तक दहेज के दस लाख रुपये लेकर नहीं आएगी, तब तक उन्हें प्रताड़ित किया जाएगा। आरोप है कि ससुर, सास, ननद, जेठ, जेठानी, ननदोई, देवर समेत दस लोगों ने अलग-अलग दिन में बुरी तरह पिटाई कर के घायल कर दिया।
विज्ञापन

28 अप्रैल की सुबह में बेटी ने आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में आरिफ ने रुखसाना को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने काफी देर तक वेंटिलेटर पर इलाज किया लेकिन दोपहर में महिला की मौत हो गई। इस मामले में उन्होंने ससुराल के दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरिफ को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed