फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband and in laws brutalize woman for dowry in Sahibabad threaten to kill her

शैतान ससुराल वाले: पत्नी को गंजा कर पति और ससुर ने मोमबत्ती से जलाया निजी अंग, 'कई दिन रखा मुझे भूखा-नंगा'

Fri, 13 Oct 2023 06:41 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Oct 2023 06:41 PM IST
सार

महिला का कहना है कि रिहान कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया था। वह ससुरालियों के साथ मिलकर बुरी तरह पिटाई करता था। कई दिनों तक उन्हें बिना कपड़ों के भूखा रखा जाता था। पिछले दिनों पति और ससुर ने उन्हें जबरन बाल काटकर गंजा कर दिया।

विज्ञापन
Husband and in laws brutalize woman for dowry in Sahibabad threaten to kill her
दहेज के लिए ससुराल वालों ने पार की क्रूरता की सारी हदें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित टीलामोड़ थाना क्षेत्र की महिला से दहेज नहीं मिलने पर ससुराल में पति और अन्य लोगों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पति की हैवानियत को बयां करते हुए पत्नी ने कहा कि उन्हें सभी के सामने बिना कपड़ों के रखा जाता था। विरोध पर पति और ससुर ने जबरन गंजा कर मोमबत्ती से उनका प्राइवेट पार्ट जला दिया। टीलामोड़ मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन

महिला का कहना है कि पांच साल पहले दिल्ली मुस्तफाबाद के रिहान से निकाह हुआ था। दहेज के रूप में मिले सामान से पति और सुरालिए खुश नहीं थे। उनका आरोप है कि कुछ दिनों बाद रिहान बुरी तरह पीटने लगा। दांपत्य जीवन में उनके तीन बच्चे हो गए। बावजूद इसके रिहान की हरकतें और हैवानियत कम नहीं हुईं। इस बीच रिहान और उसके पिता ईदुखान दोनों पांच लाख रुपये दहेज मांगने लगे। उन्होंने कई बार मायके की आर्थिक हालत का हवाला देकर पैसे नहीं होने की बात कही लेकिन वो नहीं माने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि रिहान कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया था। वह ससुरालियों के साथ मिलकर बुरी तरह पिटाई करता था। कई दिनों तक उन्हें बिना कपड़ों के भूखा रखा जाता था। पिछले दिनों पति और ससुर ने उन्हें जबरन बाल काटकर गंजा कर दिया। उसके बाद उनके प्राइवेट पार्ट को मोमबत्ती से जला दिया। वह दर्द से कहराती रही लेकिन ससुरालियों ने रहम नहीं बरती। जेठ की लड़की ने मदद कर उन्हें वहां से भगा दिया। वह बदहवास हालत में दयालपुर थाने पहुंची। दिल्ली पुलिस ने मायके वालों का बुलाकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन

शुक्रवार को वह टीलामोड़ थाने पहुंची। पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सहायक पुलिस उपायुक्त शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत मिलते ही तुरंत दरोगा को जांच के लिए दिल्ली में महिला के ससुराल भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed