फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hum-Tum road will be built with 31 crores, survey finalized

Ghaziabad News: 31 करोड़ से बनेगी हम-तुम रोड, सर्वे हुआ फाइनल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hum-Tum road will be built with 31 crores, survey finalized
गाजियाबाद। लंबे इंतजार और लोगों के लगातार धरना-प्रदर्शन के बाद जीडीए ने हम-तुम रोड के कायाकल्प के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। जीडीए ने फाइनल सर्वे कर 2700 मीटर लंबी इस रोड के निर्माण के लिए 31.17 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। यह रोड बनने से 10 से अधिक सोसायटियों के लोगों के साथ लाखों लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन


जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की इस रोड की हालत जर्जर है। कई बार स्थानीय लोगों की ओर से इसे बनवाने की मांग की गई थी। भू-अर्जन एवं अभियंत्रण जोन की संयुक्त टीम द्वारा टीएसएस यानी टोटल स्टेशन सर्वे फाइनल कर लिया गया है। 2700 मीटर लंबी हम-तुम रोड के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हम-तुम रोड मेरठ रोड से जीडीए की अतिमहत्वपूर्ण आउटर रिंग रोड को जोड़ती है। पास में ही हरनंदीपुरम टाउनशिप का नियोजन प्रस्तावित है। इस रोड से कई सोसायटियां लगी हैं। निलाया ग्रीन, मिडोस विस्टा, दिया ग्रीन, महक जीवन, मोती रेजिडेंसी व अन्य सोसायटियों के परिवारों के द्वारा कई बार सड़क को गढ्ढामुक्त किए जाने की मांग की जा चुकी है। हाल में कई सोसायटी के लोगों ने प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आपसी सहमति के आधार पर ली जाएगी जमीन-
सहायक अभियंता रुद्रेश शुक्ला ने बताया कि मौजूदा समय में इस मुख्य रोड की चौड़ाई पांच-छह मीटर है। इस रोड की चौड़ाई 24 मीटर करने के लिए आपसी सहमति के आधार पर जमीन लेने के लिए किसानों से बातचीत की जा रही है। सहमति के आधार पर पिलर लगवाने, आपत्ति और सुझाव आमंत्रित करने के लिए जल्द ही प्रकाशन कराया जाएगा। बताया कि पूरी उम्मीद है कि एक महीने में काम शुरू हो जाएगा।


-इस रोड के लिए कई बार हो चुके हैं धरना-प्रदर्शन-
राजनगर एक्सटेंशन की इस मुख्य रोड के निर्माण के लिए कई बार धरना प्रदर्शन हो चुका है। एक्सटेंशन निवासी दीपांशु मित्तल का कहना है कि सड़क सकरी होने की वजह से आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। बारिश के दिनों में सड़क पानी में डूबी रहती है। रोड के बनने से काफी लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed