फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hospitals closed prematurely, leaving patients distressed.

Ghaziabad News: समय से पहले बंद हुए अस्पताल, मरीज परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hospitals closed prematurely, leaving patients distressed.
गाजियाबाद। क्रिसमस के दिन सार्वजनिक अवकाश होने से सरकारी अस्पताल जल्दी बंद होने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी हुई। सुबह 11 बजे के बाद अस्पताल बंद होने से कई मरीज बिना इलाज के ही वापस लौट गए। इससे उनका इलाज प्रभावित हुआ। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि इस समस्या से निपटने के लिए इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था की थी। जिन मरीजों की जांच नहीं हो पाई, उन्हें अगले दिन यानी शुक्रवार तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एमएमजी में सिर्फ 680 मरीजों का पंजीकरण हुआ, इनमें 293 महिलाएं, 283 पुरुष और 104 बच्चे थे। इमरजेंसी ओपीडी में 82 मरीजों का इलाज किया गया। कोरोना की जांच के लिए 16 लोगों की रैपिड जांच की गई। 72 मरीजों की एक्स-रे जांच हुई। संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में सिर्फ 223 मरीजों का पंजीकरण हुआ। सामान्य दिनों में एमएमजी में 2500 से 2700 मरीज और संयुक्त अस्पताल में 900 से एक हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था के बावजूद, मरीजों को उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा और कुछ मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा। अस्पताल द्वारा की गई अतिरिक्त व्यवस्थाओं से हालांकि कुछ राहत मिली, लेकिन मरीजों की परेशानी ने यह साबित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन



नहीं मिले डॉक्टर बंद हो गया था अस्पताल
चिपियाना निवासी महिला दयावती कई दिन से बुखार, खांसी और हाथ-पैर में दर्द से परेशान हैं। वह बृहस्पतिवार को 10 बजे के करीब अस्पताल पहुंची थीं। पर्चा बनने के बाद डॉक्टर का समय मिला तब तक ओपीडी बंद हो चुकी थी। अस्पताल के कर्मचारियों से जानकारी ली और कहा गया कि मुझे अगले दिन के लिए समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच दिन से हो रहा बुखार, नहीं हुई जांच
बहरामपुर निवासी राहुल कुमार को बुखार और खांसी के अलावा रक्तचाप कम होने की परेशानी हो रही थी। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। राहुल ने बताया क्रिसमस के दिन अस्पताल में विशेष अवकाश होता है, लेकिन यह जानकारी नहीं थी कि ओपीडी इतनी जल्दी बंद हो जाएगी। 11 बजे अस्पताल पहुंचा, लेकिन बताया गया कि इमरजेंसी में दवाई मिल जाएगी, जांच शुक्रवार को ही होगी।


शुक्रवार को हो जाएगी जांच

एमएमजी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि क्रिसमस के कारण ओपीडी दोपहर में बंद हुई थी। जो मरीज इलाज से वंचित हुए थे, उन्हें इमरजेंसी में भेजा गया था। अगर किसी की जांच रह गई होगी तो वह शुक्रवार को हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed