फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hookah bar was running illegally inside the mall in Ghaziabad's Indirapuram

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में इस मॉल के अंदर चल रहा था अवैध रूप से हुक्काबार, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Dec 2024 12:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 Dec 2024 12:59 PM IST
सार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से बार मालिक वैशाली सेक्टर तीन निवासी रोनक सिंह और बार के मैनेजर शक्ति खंड दो निवासी आकाश को गिरफ्तार किया। पुलिस की तरफ से दर्ज हुए मुकदमे में दोनों को नामजद भी किया गया है।

विज्ञापन
Hookah bar was running illegally inside the mall in Ghaziabad's Indirapuram
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के शक्तिखंड दो स्थित डी-मॉल में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्काबार पर छापामारी कर पुलिस ने बार मालिक और प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को तीन हुक्का समेत अन्य प्रतिबंधित सामान भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


इंदिरापुरम थाने के एसआई बाबूराम ने टीम के साथ सूचना मिलने पर बुधवार रात छापामारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से बार मालिक वैशाली सेक्टर तीन निवासी रोनक सिंह और बार के मैनेजर शक्ति खंड दो निवासी आकाश को गिरफ्तार किया। पुलिस की तरफ से दर्ज हुए मुकदमे में दोनों को नामजद भी किया गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा पुलिस ने तीन-चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि हुक्काबार अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। बार संचालक कोई एनओसी भी नहीं दिखा पाए थे। अवैध संचालन की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed