फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   High tension line wire fell on truck, driver burnt to death

Ghaziabad News: ट्रक पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, चालक की झुलसकर मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
High tension line wire fell on truck, driver burnt to death
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सड़क किनारे खड़े ट्रक पर बिजली की हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। ट्रक में आग लगने से चालक झुलसकर मर गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बिजली कटवा कर आग बुझाई। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


गांव देवराला थाना कैरू जिला भिवानी हरियाणा में संजय (28) पुत्र सीताराम परिवार के साथ रहते थे। वह हरियाणा में रहने वाले जितेंद्र का ट्रक चलाते थे। बृहस्पतिवार को वह हरियाणा से ट्रक में लोड करके माल लाए थे। माल को लोनी के रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पाठक की फैक्टरी पर छोड़ना था। ट्रक में प्लास्टिक का सामान कट्टों में भरा हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि देर रात संजय ट्रक लेकर लोनी पहुंचा। रात के समय फैक्टरी बंद थी तो उसने सड़क किनारे ट्रक लगाया और ट्रक में ही सो गया। ट्रक बिजली की हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़ा था। शुक्रवार सुबह करीब सवार 3 बजे बिजली का तार टूट कर ट्रक के आगे हिस्से पर गिर गया। तभी ट्रक में करंट दौड़ पड़ा और आग लग गई। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की पहचान संजय के रूप में हुई है। परिजन लोनी पहुंचे है। शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद भी नहीं मांग पाया संजय

आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रक में जिस समय तार टूट कर गिरा तो आग लग गई। आग लगने पर संजय की आंख खुल गई। घटना के समय आसपास कोई नहीं था। सभी लोग सो रहे थे। संजय ने बाहर निकलने की कोशिश की। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसने खिड़की के माध्यम से उतरने की कोशिश की। जैसे ही वह खिड़की के पास पहुंचा तभी उसे करंट लगा और वह वहीं गिर गया। इसके बाद वह आग की चपेट में आ गया।


घर स्थल से 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी

जिस स्थान पर ट्रक में आग लगी है उससे करीब 50 मीटर की दूरी पर रूप नगर पुलिस चौकी है। आग की लपटें देख पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बिजली की लाइन कटवाई। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी। शोर होने पर आसपास के लोग जाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed