फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hello, I am the Joint Commissioner...arrested late in the evening

Ghaziabad News: हैलो, ज्वाइंट कमिश्नर हूं...देर शाम गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hello, I am the Joint Commissioner...arrested late in the evening
गाजियाबाद। डासना स्थित जिला कारागार के सरकारी लैंडलाईन नंबर पर खुद को एनएचआरसी का ज्वाइंट कमिश्नर बताकर रौब गालिब करने वाले को मसूरी पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अरुण मिश्रा है और मेरठ के गंगानगर में रहता है।
विज्ञापन

जांच पड़ताल में सामने आया है कि वर्ष 2018 में अरुण मिश्रा ने तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी को धमकी दी थी। आरोपी को बुधवार की शाम जेल भेज दिया गया है।
एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि जिले के डासना स्थित जिला कारागार के सरकारी लैंडलाइन नंबर पर एक अनजान व्यक्ति ने फोन किया। खुद को जॉइंट सेक्रेटरी एनएचआरसी लखनऊ बताकर उसने जेल अधीक्षक से बात कराने की बात कही।
विज्ञापन

इतना सुनते ही जेल वार्डर देवेंद्र कुमार शर्मा ने कॉलर की पहचान पूछी। कॉलर ने डीजी से बात करने और पूरे कारागार को मानवाधिकार आयोग में खड़ा करने की धमकी दी। मामले में जेल वार्डर देवेंद्र कुमार शर्मा ने मसूरी थाने में केस दर्ज कराया है। जेल वार्डर देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 10 जनवरी की रात को कारागार के सरकारी लैंडलाइन नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने धमकी भरे अंदाज में खुद को जॉइंट सेक्रेटरी एनएचआरसी लखनऊ बताया और अमर्यादित भाषा में बात करते हुए कहा कि जेल अधीक्षक कहां है। उनका फोन नॉट रिचेबल आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे कहो तुरंत मेरे नंबर पर बात करें। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया और मसूरी थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि मामले में आरोपी अरुण कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed