{"_id":"64b4d65bb68b333117085e95","slug":"heavy-jam-in-ghaziabad-since-morning-as-soon-as-the-road-opened-after-kanwar-yatra-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: कांवड़ यात्रा के बाद खुले रास्ते, गाजियाबाद में सुबह से लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: कांवड़ यात्रा के बाद खुले रास्ते, गाजियाबाद में सुबह से लगा भीषण जाम
Mon, 17 Jul 2023 11:19 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:19 AM IST
सार
कांवड़ यात्रा के बाद रास्ते खुलते ही गाजियाबाद में सुबह से भीषण जाम लगा है। सिद्धार्थ विहार में वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
सिद्धार्थ विहार में लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा के बाद रास्ते खुलते ही गाजियाबाद में सुबह से ही जगह-जगह ट्रैफिक की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। गाजियाबाद के कई इलाकों में भीषण जाम देखने को मिल रहा है। सिद्धार्थ विहार में वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सोमवार से नौकरीपेशा लोग अपनी ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं, जो लोग डायवर्जन के कारण दुपहिया वाहन से चल रहे थे, वह भी सोमवार से दोबारा सड़कों पर कार दौड़ा रहे हैं। वहीं, कावंड़ यात्रा के कारण जहां-तहां फंसे ट्रक और छोटे मालवाहक वाहन भी सोमवार से दोबारा सड़कों पर आ गए।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद रविवार दोपहर बाद मेरठ रोड, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और हापुड़ मार्ग पर हल्के वाहनों के लिए रूट डायवर्जन खत्म कर दिया गया। दोपहर से इन मार्गों पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाने से लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रविवार को भी लागू रहा। मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और मुरादाबाद के अधिकारियों से सहमति मिलने पर भारी वाहनों के लिए भी इन मार्गों को खोलने का निर्णय सोमवार को लिया जाएगा।
विज्ञापन
मोदीनगर तक चले भारी वाहन, मेरठ की ओर नहीं जा सके
रविवार दोपहर बाद मेरठ रोड पर गाजियाबाद जिले की सीमा में एक भी कांवड़ियां नहीं रहा। मोदीनगर और मुरादनगर पुलिस से रिपोर्ट लेने के बाद दोपहर को मोदीनगर तक भारी वाहनों का आवागमन भी शुरू कर दिया गया। इसके बाद रोडवेज बसें और ट्रक भी मोदीनगर तक चलने लगे थे। हालांकि मोदीनगर से आगे इन्हें नहीं जाने दिया गया।