फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   health worker opposition for da in ghaziabad

भत्ता हटाने के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
health worker opposition for da in ghaziabad
फोटो भी लगा लें भत्ता हटाने के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। महंगाई भत्ते हटाने के विरोध में मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। अखिल भारतीय लोक सेवा कर्मचारी महासंघ की ओर से प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर निर्णय बदलने की मांग की गई। संघ के सचिव राजकुमार सिंह ने बताया कि अखिल कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से मंगलवार को सभी जिलों में प्रशासनिक कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, शिक्षकों, स्वायत्तशासी संस्थाओं, निगमों और सरकारी उपक्रमों के कर्मचारियों ने को काला फीता बांधकर काम करके विरोध प्रदर्शन किया। सरकार से मांग की गई कि  देय महंगाई भत्ते की किस्तों पर लगी रोक हटाइ जाए, प्रदेश सरकार द्वारा नगर प्रतिकार भत्ता सहित अन्य भत्तों को पहले फ्रीज करने और उसके बाद किए जाने संबंधी आदेश को खत्म किया जाए,  भत्तों की बहाली और सार्वजनिक सेवा क्षेत्र को मजबूत करने की मांग की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सभी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन जताया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed