फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   health

साल के पहले दिन वायरस का हमला, 81 संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
health
साल के पहले दिन वायरस
विज्ञापन

का हमला, 81 संक्रमित
गाजियाबाद। साल के पहले ही दिन कोरोना वायरस का हमला तेज हुआ और 81 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। मिले संक्रमितों में 14 मरीज विधायक सुनील शर्मा के संपर्क में आए थे, इनमें चार लोग इनके परिवार से हैं। इनमें से अधिकांश लोग भाजपा की जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए थे। सभी मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इनमें दो मरीज पूर्व संक्रमित हैं, उन्होंने एक सप्ताह पूरा होने से पहले ही जांच करा ली थी। जिले में अब तक 55919 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। 55265 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 192 मरीजों का इलाज चल रह है। चार मरीजों का शनिवार को होम आइसोलेशन पूरा हो गया। डीएसओ (जिला सर्विलांस अधिकारी) डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि संक्रमण की चपेट में आए लोग वैशाली, वसुंधरा, कौशांबी, इंदिरापुरम, राजनगर एक्सटेंशन, विजयनगर, शालीमार गार्डन, लोनी, साहिबाबाद के रहने वाले हैं।
संक्रमित के संपर्क में आए लोगों को खुद ही करानी होगी जांच
संक्रमण बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीज के संपर्क में आने वालों के सैंपल घर से लेने से हाथ खड़े कर दिए हैं। सिर्फ पॉजिटिव आए मरीज के घर वालों के सैंपल ही लिए जाएंगे। पड़ोसियों व मोहल्ले के लोगों को किसी नजदीकी कोविड जांच बूथ पर जाकर सैंपल देेने होंगे। पहले किसी कॉलोनी में संक्रमण का केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग वहां कोविड जांच कैंप लगवाता था।
विज्ञापन

पांच फीसदी संक्रमितों की होगी जीनोम सिक्वेसिंग
डीएसओ ने बताया कि अचानक संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में अब सिर्फ पांच फीसदी मरीजों के रैंडम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को 10 लोगों के नमूने जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ा संक्रमण नहीं हो पा रही पूरी जांच
शासन ने एक दिन में 7400 लोगों के जांच का लक्ष्य रखा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग जांच में छह हजार का आंकड़ा भी नहीं छू पा रहा है। पिछले एक सप्ताह से 3600 से 5300 के बीच जांच हुई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दिसंबर में 171316 लोगों की जांच की गई थी। इसमें 237 मरीजों की पुष्टि हुई थी।
आठ दिन में हुई जांच और संक्रमित
तारीख - जांच - संक्रमित
एक जनवरी - 4984 - 81
31 दिसंबर - 5369 - 31
30 दिसंबर - 5365 - 15
29 दिसंबर - 4747 - 12
28 दिसंबर - 5401 - 10
27 दिसंबर - 3129 - 02
26 दिसंबर - 3655 - 16
25 दिसंबर - 5148 - 09
24 दिसंबर - 4783 - 09
आठ महीने में संक्रमितों की स्थिति
जनवरी 2022 - 81
दिसंबर - 237
नवंबर - 06
अक्तूबर - 14
सितंबर - 18
अगस्त - 26
जुलाई - 65
जून - 324
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed