फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   He took revenge for beating his father by killing Ramkumar.

Ghaziabad News: रामकुमार की हत्या कर पिता की पिटाई का लिया था बदला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
He took revenge for beating his father by killing Ramkumar.
मोदीनगर। डेयरी संचालक रामकुमार जाटव हत्याकांड में गिरफ्तार राहुल, अमित व आशु ने पूछताछ में पुलिस में बताया कि पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों का कहना है कि पिता वीर सिंह की पिटाई के बाद रामकुमार उन्हें अपमानित करता था। इस बात पर गांव में उनकी बेइज्जती होती थी। अपमान के कारण उनका गांव में निकलना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

डेयरी संचालक कलछीना गांव निवासी रामकुमार जाटव (50) बृहस्पतिवार रात अपने पुत्र सौरभ के साथ बाइक से डेयरी से गांव लौट रहे थे। तभी सीकरी फाटक के समीप गोलियां बरसाकर रामकुमार की हत्या कर दी गई थी। गोली लगने से रामकुमार के पुत्र सौरभ घायल हो गए थे। घायल सौरभ ने वहां से किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। सौरभ ने गांव सीकरी खुर्द निवासी वीर सिंह गुर्जर, राजेंद्र, राहुल, अमित, अंकित व आशु के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले सहित कई धाराओं रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में एससी समाज के लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया था। पुलिस ने शक्रवार रात तीन नामजद आरोपी राहुल,अमित व आशु को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपियों की निशानदेही पर सीकरी गांव के जंगल स्थित झाड़ियों से पिस्टल व तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद उन्होंने हथियार झाड़ियों में छिपा दिए थे। शुक्रवार को बाइक से तीनों गांव में पुलिस कार्रवाई की टोह लेने पहुंचे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि रामकुमार जाटव से पिछले वर्ष अगस्त 2023 में डेयरी के बाहर पेशाब करने के बाद झगड़ा हो गया था। इस दौरान रामकुमार पक्ष ने उनके पिता की पिटाई कर दी थी। झगड़े के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी कर वारदात को दिया अंजाम
एसीपी ने बताया कि हत्याकांड में रेकी करने के लिए आरोपियों ने गांव निवासी महाकाल को लगाया था। बृहस्पतिवार को रामकुमार जैसे ही डेयरी से गांव के लिए चले तभी महाकाल ने कॉल कर इसकी जानकारी वीर सिंह पक्ष को दी और सीकरी फाटक पर पहुंचते ही रामकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों वीर सिंह, राजेंद्र और अंकित के अलावा रेकी करने वाले महाकाल की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed