{"_id":"57cdbf224f1c1bcc7f3170f9","slug":"he-stopped-the-convoy-route-the-city-struggles-with-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के काफिले ने रोका रास्ता, जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के काफिले ने रोका रास्ता, जाम से जूझा शहर
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के हज हाउस उद्घाटन कार्यक्रम के चलते सप्ताह के पहले दिन वाहन चालकों को दोपहर तक जाम से जूझना पड़ा। मोहन नगर, हिंडन एयरफोर्स, करहेड़ा पुल आदि जगहों पर जाम लगा।
मुख्यमंत्री के आने और जाने दोनों समय भोपुरा रोड और जीटी रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुआ जाम दोपहर साढ़े तीन बजे तक लगा रहा।
सोमवार सुबह से ही भारी वाहनों को जीटी रोड से डायवर्ट कर एयरफोर्स की ओर मोड़ा जा रहा था, जिसके चलते हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के सामने सुबह नौ बजे से जाम लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री के हिंडन से हज हाउस के लिए रवाना होते ही जीटी रोड और भोपुरा रोड का ट्रैफिक रोक दिया गया। इसके बाद दो बजकर 31 मिनट पर हज हाउस से हिंडन एयरबेस रवाना होते ही दोबारा ट्रैफिक रोका गया, जिससे दोबारा जाम लग गया।
रैली स्थल से लोगों और वाहनों के निकलते ही जाम बढ़ गया। करीब साढ़े तीन बजे तक जाम लगा रहा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस वीआईपी को छोड़ने के साथ-साथ जाम खुलवाने में जुटी दिखी।
सबसे ज्यादा परेशानी मेरठ से दिल्ली की ओर जा रहे वाहनों को हुई। इन वाहनों को राजनगर एक्सटेंशन चौराहा से होकर करेहड़ा के रास्ते दिल्ली की ओर भेजा गया। वहीं, दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों को भी राजनगर एक्सटेंशन रोड से निकाला गया।
इस बीच जीटी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जीटी रोड पर दो से तीन घंटे का जाम लगा रहा। वहीं हज हाउस के सामने लोकार्पण कार्यक्रम में आए लोगों के वाहन सड़क पर खड़े होने की वजह से हज हाउस के सामने भी जाम लग गया।
उधर, वैशाली सेक्टर-4 और सेक्टर-5 की पुलिया पर भी भीषण जाम लगा। सुबह साढ़े नौ बजे लगा जाम दोपहर साढ़े 12 बजे तक खुल सका। मुख्यमंत्री दौरे के लिए पुलिस कर्मी हज हाउस पर तैनात थे, जिसकी वजह से ट्रैफिक संभालने के लिए कोई नहीं था। नतीजा भीषण जाम के रूप में सामने आया।
दो संदिग्ध युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया
हज हाउस के पास घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पंजाब के रहने वाले हैं। यहां एक काम से आए थे। दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर हिंडन चौकी ले गई। जहां उन्हें करीब तीन घंटे बैठाया गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
महिलाओं और स्कूली बच्चों में भी दिखा मुख्यमंत्री को देखने का क्रेज
महिलाओं और बच्चों में कार्यक्रम का खासा क्रेज दिखा। कई स्कूली बच्चे तो स्कूल से हॉफ डे कर सीधे बैग लेकर कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव युवा मुख्यमंत्री हैं और वे उन्हें सुनने आए हैं। महिलाओं ने भी अखिलेश के कामों की प्रशंसा की।
एयरफोर्स स्टेशन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक 58 प्वाइंट पर पुलिस रही तैनात
मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग के लिए पुलिस ने फूलप्रूफ प्लान तैयार किया था। एयरबेस के गेट से हज हाउस तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस दिखाई दी। कुल 58 प्वाइंट पर पुलिस को तैनात किया गया था।