फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Harsh firing: Innocent Ryan's condition critical, death watch for 72 hours, wedding procession cancelled

हर्ष फायरिंग : मासूम रियान की हालत नाजुक, 72 घंटे तक डेथ वॉच, बारात कैंसिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing: Innocent Ryan's condition critical, death watch for 72 hours, wedding procession cancelled
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुनारों वाली गली में बृहस्पतिवार देर शाम हुए हर्ष फायरिंग मामले के दूसरे दिन भी दहशत और गम का माहौल है। गोली का शिकार हुए आठ वर्षीय मासूम रियान की जिंदगी और मौत के बीच की जंग अब दिल्ली के अस्पताल में जारी है। बुधवार शाम चेहरे पर गोली लगने से लहूलुहान हुए रियान की हालत बेहद क्रिटिकल बनी हुई है। चिकित्सकों ने अगले 72 घंटे उसे ऑब्जर्वेशन में रखा है। वहीं, इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी युवक और उसके पिता फरार हैं। घटना के बाद खुशियों वाले घर में मातम है और बृहस्पतिवार को आने वाली बारात कैंसिल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सुनारों वाली गली निवासी रिंकू की बेटी की बारात नगर के एक मैरिज होम में आनी थी, शुक्रवार को बारात आनी थी, इसकी सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं। बृहस्पतिवार शाम को घर पर ही भात का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान रिंकू के पुत्र ने उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर दी। जो कि पड़ोस में ही रहने वाले आठ वर्षीय रियान के ठोड़ी पर जा लगी। रियान अपने घर की छत पर छज्जे पर खड़ा होकर कार्यक्रम देख रहा था। गोली लगते ही वह लहुलुहान होकर वहीं गिर गया। जिला अस्पताल से उसे हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया। बताया गया कि रियान के चेहरे पर ठोड़ी के पास गोली लगी थी, जिसने अंदरूनी हिस्से को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। बुधवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कई घंटों तक जटिल सर्जरी की। हालांकि, ऑपरेशन के बावजूद रियान को अभी तक होश नहीं आया है। डॉक्टरों का कहना है कि गोली लगने से नसों और हड्डियों को गहरा नुकसान पहुंचा है। अगले तीन दिन बालक की जान के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। रियान के पिता और परिजन अस्पताल के बाहर पथराई आंखों से किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, रिंकू की पुत्री शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। मैरिज होम में सजावट पूरी हो चुकी थी, हलवाई पकवान तैयार करने में जुटे थे और दूर-दराज से आए रिश्तेदार शादी की रस्मों में मगन थे। लेकिन एक गोली ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। लेकिन इस हादसे के बाद वर-वधु पक्ष की ओर से धूमधाम से आने वाली बारात कैंसिल हो गई है। जो रिश्तेदार कल तक बधाई दे रहे थे, वे सुबह होते-होते अपने घरों को लौट गए। टेंट और कैटरिंग के ठेकेदारों ने भी अपना सामान समेट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार आरोपियों की तलाश में दबिश
हालांकि, मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से शुक्रवार दोपहर तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। आरोपी युवक और उसके पिता रिंकू, जिनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से यह हादसा हुआ, दोनों ही घर छोड़कर फरार हैं। मोहल्ले के लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि रसूख और टशन के चक्कर में एक मासूम को मौत के मुहाने पर धकेल दिया गया।

साहब.. मेरे बच्चे का क्या कसूर था.. बिलख उठा परिवार
रियान के घर में चूल्हा नहीं जला है। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वह बार-बार बेसुध हो रही है। रियान के पिता का कहना है कि उनका बेटा तो बस पड़ोस की खुशियों को देखने गया था, उसे क्या पता था कि वहां यह हादसा उसका इंतजार कर रहा है। मोहल्ले वालों का कहना है कि रिंकू का बेटा अक्सर रिवॉल्वर लेकर प्रदर्शन करता था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह भात की रस्म में मासूम के लहू से होली खेल देगा। अब पूरा मोहल्ला रियान की सलामती के लिए दुआएं मांग रहा है।

लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया तेज
एसएसपी के कड़े रुख के बाद जिला प्रशासन ने आरोपी रिंकू के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की फाइल पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में उन सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है जो वैवाहिक आयोजनों में हथियारों का प्रदर्शन करते हैं। केवल फायरिंग करने वाला ही नहीं, बल्कि हथियार का मालिक भी बराबर का दोषी है।


कोट...
मामले में अभी कोई तहरीर परिजनों की ओर से नहीं मिली है। तहरीर अगर नहीं मिलती है, तो पुलिस की ओर से इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपी पिता-पुत्र को भी हिरासत में ले लिया जाएगा। जल्द ही लाइसेंसी असलहे को भी कब्जे में ले लिया जाएगा। - शंकर प्रसाद, एसपी सिटी बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed