फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hardware merchant stabbed to death; three people, including a tenant, accused of the murder.

Ghaziabad News: हार्डवेयर कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या, किरायेदार समेत तीन पर हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Hardware merchant stabbed to death; three people, including a tenant, accused of the murder.
लोनी में मृतक विनोद का फाइल फोटो
लोनी। राजधानी एन्क्लेव कॉलेानी निवासी हार्डवेयर कारोबारी विनोद गुप्ता (46) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मंगलवार को उनका शव ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र के पंचलोक गांव स्थित जंगल में मिला। वह सोमवार रात को अपने किरायेदार के साथ किसी काम से जाने के लिए घर से निकले और वापस नहीं आए। पुलिस ने पीड़ित बेटे की शिकायत पर दुकान के किरायेदार बिलाल, उसके सगे भाई गुलजार और चचेरे भाई फरमान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से बनारस के रहने वाले विनोद गुप्ता कई वर्षों से लोनी के राजधानी एनक्लेव कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी बबीता, दो बेटे कार्तिक व सागर हैं। वह घर से कुछ शिव सेनेटरी स्टोर नाम से हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। उन्हीं की दुकान में स्टीकर बनाने वाले बिलाल भी रहता है। कारोबारी के बेटे कार्तिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर पर उनकी मां बबीता से किरायेदार बिलाल के साथ जाने के लिए कहकर घर से गए थे। काफी रात को जब उनके पिता घर नहीं पहुंचे तो कॉल किया, लेकिन फोन बंद आया। उन्होंने पिता को आसपास में जाकर तलाश किया, लेकिन उनका सुराग कहीं नहीं लगा। इसके बाद वह बिलाल के पास उसने कहा कि वह साथ गए थे, लेकिन उनको कुछ देर बाद ही कार से घर के पास छोड़ दिया था। कार्तिक ने पिता के लापता होने की सूचना रात में ही पुलिस को दी तो अधिकारी सक्रिय हो गए। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक ग्वाले से पुलिस को पंचलोक गांव के जंगल में अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। व्यक्ति के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस ने रात से लापता विनोद गुप्ता के परिजनों को मौके पर बुलाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त विनोद के रूप में की। परिवार के लोगों ने विनोद गुप्ता का शव देखा तो वह फूट-फूट कर रोने लगे। परिवार में मातम का माहौल बन गया। उनकी पत्नी रोते हुए बेहोश हो गई।
विज्ञापन


सीसीटीवी में जाते हुए दिखाई दिए
एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात में ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें विनोद गुप्ता घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे करीब आठ बजे पैदल जाते दिखाई दिए। पुलिस उनके फोन की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालने लगी। पुलिस ने विनोद के फोन की डिवीआर खंगालनी शुरू की। पुलिस को मृतक कारोबारी की पेंट की जेब में दुकान की चाबी और करीब बीस हजार रुपये मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में
विनोद के बेटे कार्तिक की शिकायत पर बिलाल, उसके भाई गुलजार और चचेरे भाई फरमान के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा दिया है। जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।-सुरेंद्र नाथ तिवारी, डीसीपी ग्रामीण।


बिलाल के होट पर चोट देखकर रात में ही परिजन को हुआ था संदेह
कारोबारी विनोद गुप्ता के घर न लौटने पर उनका बेटा कार्तिक अपने किरायेदार बिलाल के पास पहुंचा और अपने पिता के बारे में पूछा, लेकिन बिलाल ने जवाब दिया कि उनको कुछ समय बाद ही घर के पास कार से छोड़ दिया था। कार्तिक ने बिलाल से पूछा कि उसके होंठ पर चोट कैसे लगी तो वह घबरा गया और फिर संभलते हुए बोला कि शराब पीने के दौरान दोस्त से कहासुनी हो गई थी। उसी दौरान चोट लगी। कार्तिक ने पुलिस को बताया कि उनको उसी समय अनहोनी का डर सताने लगा था। कार्तिक ने आशंका जताई है कि हत्यारोपियों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान उनके पिता ने विरोध किया होगा तो उसी दौरान बिलाल के होंठ पर चोट आई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed