फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

ट्रायल फार्म के साथ जमा करें जन्म प्रमाण पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
क्रिकेट ट्रायल फार्म के साथ जमा करें जन्म प्रमाण पत्र
विज्ञापन

हापुड़। जनपद में होने वाले क्रिकेट ट्रायल के पंजीकरण फार्म के साथ जन्म प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। अगर किसी खिलाड़ी ने फार्म के साथ जन्म प्रमाण पत्र नहीं लगाया है तो वह ट्रायल के दिन अवश्य लेकर आए। प्रमाण पत्र न दिखाने पर खिलाड़ी ट्रायल में भाग नहीं ले पाएगा।

हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता ने बताया कि इस बार क्रिकेट ट्रायल जनपद में ही होंगे। बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन से हापुड़ और गौतमबुद्धनगर को सम्बद्ध किया गया है। खिलाड़ी ट्रायल के पंजीकरण फार्म रेलवे रोड स्थित गंगा टावर बिल्डिंग में बुक पैलेस से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें निखारने के लिए एक बेहतर संसाधन की आवश्यकता है। हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन खिलाड़ियों के हित में काम कर रही है। एसोसिएशन के संरक्षक रामकुमार त्यागी ने कहा कि अभी तक जिले से 160 फार्मों की बिक्री हुई है वहीं 70 फार्म जमा हो चुके हैं। कुछ खिलाड़ियों ने फार्म जमा करने के दौरान जन्म प्रमाण पत्र नहीं लगाया है। खिलाड़ी को आधार कार्ड के अलावा जन्म प्रमाण पत्र भी लगाना अनिवार्य है, अन्यथा वह ट्रायल में भाग नहीं ले पाएगा। जिन खिलाड़ियों ने फार्म जमा नहीं कराए हैं वो जन्म प्रमाण पत्र जरूर लगाएं और फार्म जमा की स्लिप भी प्राप्त कर लें। जिस खिलाड़ी ने फार्म जमा करा दिए हैं और जन्म प्रमाण पत्र नहीं लगाया है, वो ट्रायल के दिन प्रमाण पत्र जरूर साथ लेकर आए। इसके बिना खिलाड़ी ट्रायल में भाग नहीं ले पाएगा। रविंद्र गुर्जर ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा जल्द ही ट्रायल की तिथि घोषित की जा सकती है, इसलिए जिन खिलाड़ियों ने पंजीकरण फार्म प्राप्त नहीं किए हैं और जमा नहीं किए हैं वो जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed