Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Investigation into a love angle in case involving slow poisoning of a husband and son

पति और बेटे को दे रही थी धीमा जहर: स्प्रे के जरिये खाने में महिला खिला रही थी लेड, दो युवकों से करती थी बात

Fri, 27 Nov 2026 12:10 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 27 Nov 2026 12:10 PM IST
सार

छह करोड़ की संपत्ति व दो करोड़ का बीमा लेने की साजिश में महिला गिरफ्तार हुई। पुलिस अन्य युवकों से संबंधों की जांच कर रही है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Investigation into a love angle in case involving slow poisoning of a husband and son
पत्नी बनी जान की दुश्मन - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

पति और बेटे को खाने में स्प्रे के जरिये धीमा जहर (लेड) देने के आरोप में गिरफ्तार महिला आरोपी बबलू के अलावा एक अन्य युवक से भी बातचीत करती थी। उसके साथ व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम चैट भी पुलिस खंगाल रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस अब महिला के दोनों युवकों से संबंधों और कथित साजिश में उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है। इसके अलावा कारोबारी के बेटे और भांजे का भी मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, ताकि पता लगाया जा सके कि उन्हें भी किसी तरह का जहरीला पदार्थ तो नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ऋजुल ने बताया कि पुलिस अब इस मामले में बेटे और भांजे का मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी कर रही है। कहीं उन्हें भी लेड या किसी अन्य जहरीले पदार्थ के संपर्क में लाया गया था या नहीं।

विज्ञापन

वहीं, महिला के संपर्क में रहे बबलू के अलावा दूसरे युवक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टरों के बयान से कारोबारी को लेड दिए जाने की पुष्टि हुई है। मामले में लव एंगल की भी जांच करते हुए सोशल साइट्स और सीडीआर खंगाली जा रही है।

यह है मामला
इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी टूरिस्ट कारोबारी ने पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर उनकी और बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए 24 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी महिला को दिल्ली से गिरफ्तार कर चुकी है। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी करीब एक साल से खाने में स्प्रे से धीमा जहर दे रही थीं। 21 अगस्त को ब्लड सैंपल की जांच में उनके खून में लेड की मात्रा अधिक मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि छह करोड़ की संपत्ति और दो करोड़ का बीमा की रकम लेने के लिए पत्नी ने ये साजिश रची थी। पुलिस के समक्ष आरोपी महिला ने भी यह बात कबूल की है।

पीड़ित ने बताया कि बच्चों से पूछताछ में सामने आई खाने में स्प्रे डालने की बात
पीड़ित ने बताया कि बच्चों से बातचीत करने पर उन्होंने मां को खाने में स्प्रे से कुछ मिलाते हुए देखने की बात कही थी। इसके बाद उन्हें पत्नी पर शक हुआ। पत्नी के मोबाइल की जांच करने पर दूसरे युवक से संबंध होने की जानकारी मिली। आरोप है कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उन्हें और बेटे को रास्ते से हटाना चाहती थी।

पीड़ित ने पत्नी के मायके वालों पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था। निजी अस्पताल डॉक्टर पंकज ने बताया कि पीड़ित कारोबारी सही समय पर इलाज मिलने से बच गए। कारोबारी की खून की जांच में लेड की मात्रा 700 के पार थी, जो आम तौर पर 300 से कम होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed