{"_id":"613ba21f8ebc3ea80a3d20a7","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd2256747163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में 6 घंटे में पहुंचे 997 मरीज, 120 को वायरल बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में 6 घंटे में पहुंचे 997 मरीज, 120 को वायरल बुखार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में 6 घंटे में पहुंचे 997 मरीज, 120 को वायरल बुखार
हापुड़। गढ़ रोड स्थित सीएचसी की जनरल ओपीडी में शुक्रवार को छह घंटे की ओपीडी में 997 मरीज पहुंचे। इनमें से 49 को बुखार मिला। नजला, जुकाम, खांसी के भी 69 मरीज पहुंचे। चार मरीजों को टायफॉयड भी था। दूसरी तरफ जिले भर में 29 हजार घरों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुखार के 440 मरीज मिले।
दिन में उमस भरी गर्मी और रात के तापमान में कमी की वजह से बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। गांवों में रात में खुले आसमान तले ओस में सोने वालों को वायरल, नजला, खांसी ज्यादा हो रहा है। इस वजह से दिनभर मरीजों का शरीर थका सा रहता है और सिर में दर्द भी होता है। उधर बुखार पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान का सत्यापन करने शुक्रवार को एडी स्वास्थ्य डॉ. राजकुमार पहुंचे। उन्होंने सीएमओ डॉ रेखा शर्मा के साथ गांवों का निरीक्षण कर, अभियान की सत्यता को परखा। घर-घर जाकर लोगों के सेहत के बारे में पूछा।
डॉक्टर की सलाह पर ही लें दवा
लोग सावधानी बरतें, समस्या होने पर चिकित्सक के परामर्श के बाद ही दवा लें। घर घर जाकर भी मरीजों को दवाएं बांटी जा रही हैं।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।