फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

सीएचसी में 6 घंटे में पहुंचे 997 मरीज, 120 को वायरल बुखार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सीएचसी में 6 घंटे में पहुंचे 997 मरीज, 120 को वायरल बुखार
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड स्थित सीएचसी की जनरल ओपीडी में शुक्रवार को छह घंटे की ओपीडी में 997 मरीज पहुंचे। इनमें से 49 को बुखार मिला। नजला, जुकाम, खांसी के भी 69 मरीज पहुंचे। चार मरीजों को टायफॉयड भी था। दूसरी तरफ जिले भर में 29 हजार घरों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुखार के 440 मरीज मिले।

दिन में उमस भरी गर्मी और रात के तापमान में कमी की वजह से बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। गांवों में रात में खुले आसमान तले ओस में सोने वालों को वायरल, नजला, खांसी ज्यादा हो रहा है। इस वजह से दिनभर मरीजों का शरीर थका सा रहता है और सिर में दर्द भी होता है। उधर बुखार पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान का सत्यापन करने शुक्रवार को एडी स्वास्थ्य डॉ. राजकुमार पहुंचे। उन्होंने सीएमओ डॉ रेखा शर्मा के साथ गांवों का निरीक्षण कर, अभियान की सत्यता को परखा। घर-घर जाकर लोगों के सेहत के बारे में पूछा।
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह पर ही लें दवा
लोग सावधानी बरतें, समस्या होने पर चिकित्सक के परामर्श के बाद ही दवा लें। घर घर जाकर भी मरीजों को दवाएं बांटी जा रही हैं।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed