फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

ट्रैफिक का दबाव देख खोली गई पिलखुवा एलिवेटेड रोड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ट्रैफिक का दबाव देख खोली गई पिलखुवा एलिवेटेड रोड
विज्ञापन

गाजियाबाद। त्योहार के बीच नेशनल हाइवे-9 पर भारी ट्रैफिक को देख नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने लोड टेस्टिंग का काम रोक दिया है। रविवार दोपहर बाद पिलखुवा एलिवेटेड, मसूरी गंग नहर पुल व अन्य अंडरपास की लोड टेस्टिंग का काम रोक दिया गया। इसके बाद एलिवेटेड रोड समेत सभी पुलों को यातायात के लिए खोल दिया गया। एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि अब लोड व सेफ्टी टेस्टिंग का काम 15 अगस्त के बाद फिर से शुरू किया जाएगा।
एनएचएआई ने शनिवार से पिलखुवा एलिवेटेड रोड समेत अन्य सभी पुलों को लोड टेस्टिंग के लिए बंद कर दिया था। ऐसे में हापुड़ की तरफ जाने व आने वाला ट्रैफिक सर्विस रोड पर चल रहा था। ईद व रक्षा बंधन की त्योहारी छुट्टियां होने के बाद अचानक से ट्रैफिक बढ़ा है, जिसके चलते शनिवार को भी भीषण जाम लगा रहा है और रविवार दोपहर तक भी लोग जाम से जूझते रहे। उधर, कुछ जगहों पर लोग पिलर को हटाकर टेेस्टिंग के दौरान अपनी बाइक व कार लेकर भी पुल पर चढ़ गए, जिसके टेस्टिंग करने में दिक्कत खड़ी होने लगी। सुबह से लेकर दोपहर तक यही नौबत रही। उधर, नीचे सर्विस रोड पर पांच से छह किलोमीटर लंबा जाम भी लगा रहा। ऐसी स्थिति को देख एनएचएआई ने लोड टेस्टिंग को टालने का फैसला लिया। उसके बाद टेस्टिंग एजेंसी को निर्देश दिया गया कि वो अभी टेस्टिंग रोक दे। क्योंकि इतने ट्रैफिक में सही टेस्टिंग हो पाना संभव नहीं है। इस तरह दोपहर बाद मसूरी पुल व फ्लाई ओवर, पिलखुवा एलिवेटेड रोड और अन्य पुलों को यातायात के लिए खोल दिया गया। इसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अब सिर्फ एक पुल पर हो रही टेस्टिंग
ट्रैफिक को देख डासना से हापुड़ के बीच एक पुल को छोड़कर बाकी सभी पर टेस्टिंग का काम रोक दिया गया है। हापुड़ बाईपास पर बने पुल की टेस्टिंग जारी है, जिस पर दोनों तरफ का ट्रैफिक पूरी तरह से रोका गया। इसकी टेस्टिंग पूरी होने के बाद आगे के पुलों को बारी-बारी से बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए लोड टेस्टिंग का काम अब टालना पड़ा है। एक पुल को छोड़कर हापुड़ के बीच पड़ने वाले सभी पुलों को खोल दिया गया। अब पिलखुवा व मसूरी पुलों व अंडरपास की टेस्टिंग का काम 15 अगस्त के बाद किया जाएगा। - मुदित गर्ग, डीजीएम - एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed