फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hanuman Jayanti celebrated with great pomp, Sunderkand recited

Ghaziabad News: धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती, सुंदरकांड का किया पाठ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti celebrated with great pomp, Sunderkand recited
साहिबाबाद। हनुमान जनमोत्सव के अवसर पर शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ रही। सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक संगठनों और स्थानीय समितियों की ओर से भंडारे भी लगाए गए।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-17 स्थित कोणार्क एंक्लेव में 23वां हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। दिन में पूजा-अर्चना के बाद शाम में भजन कीर्तन आयोजन किया गया। भजनों पर देर रात तक श्रद्धालू झूमते रहे। सोसायटियों में बच्चों व महिलाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान त्रिलोक सैनी और अरुण शुक्ला आदि मौजूद रहे। वहीं, वसुंधरा सेक्टर-11 में सुंदरकांड का पाठ कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच फलों का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिप्रा रिवेयरा मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर श्रृंगार किया गया और 51 किग्रा लड्डू का भोग लगाया गया। इस मौके पर हेमंत कुमार वाजपेयी, उपेंद्र श्रोतिया, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, वसुंधरा सेक्टर-5 स्थित मनोहर पार्क में सुंदर कांड के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कनावनी से इंदिरापुरम तक निकली शोभायात्रा : हनुमान जन्मोत्सव पर कनावनी से लेकर इंदिरापुरम तक हिंदू संगठनों ने शोभायात्रा निकाली। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू संगठन के नेता विपिन गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed