फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Goods worth thousands stolen by uprooting the shutter of a bullion shop in Hapur

Video: सर्राफ की दुकान का शटर उखाड़ कर हजारों का माल चोरी, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हुए कैद, देखें वीडियो

Thu, 05 Dec 2024 03:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Dec 2024 03:49 PM IST
सार

देर रात दुकान पर लगा शटर उखाड़ कर चोर दुकान के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने दुकान से ढाई सौ ग्राम चांदी के आभूषण आदि लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Goods worth thousands stolen by uprooting the shutter of a bullion shop in Hapur
कैमरे में कैद हुए चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव धनोरा स्थित सराफ की दुकान का शटर तोड़कर हजारों का माल चोरी कर ले गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला केशव नगर के नितेश ने बताया कि उसकी गांव धनोरा के मुख्य मार्ग पर उसकी श्री गणेश ज्वेलर्स के नाम से सर्राफ की दुकान है। बुधवार देर शाम वह दुकान का ताला लगाकर घर लौट गया था। देर रात दुकान पर लगा शटर उखाड़ कर चोर दुकान के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने दुकान से ढाई सौ ग्राम चांदी के आभूषण व एक हजार रुपए चोरी कर लिए और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देते वक्त चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गए। बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित दुकान पर पहुंचा तो शटर उखड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसे चोरी की जानकारी हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed