{"_id":"592b11be4f1c1ba515bdade1","slug":"girls-top-amoh-bunny-third-tapar-in-dehradun-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियां अव्वल, अमोघा बनी देहरादून रीजन में थर्ड टापर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियां अव्वल, अमोघा बनी देहरादून रीजन में थर्ड टापर
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 28 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
लड़कियां अव्वल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं के रविवार को घोषित हुए रिजल्ट में फिर लड़कियाें का दबदबा रहा। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वसुंधरा की ह्यूमैनिटीज की छात्रा अमोघा जीएस ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देहरादून रीजन में तीसरा स्थान हासिल कर गाजियाबाद टॉप भी किया।
देहरादून रीजन में पांचवां स्थान डीपीएसजी मेरठ रोड के मनन गुप्ता, नौवां स्थान डीपीएस इंदिरापुरम की सेजल गर्ग नौवें और 10वां स्थान कैंब्रिज स्कूल इंदिरापुरम के संभव जैन ने हासिल किया।
विज्ञापन
गाजियाबाद में दूसरे स्थान पर चार और तीसरे स्थान पर तीन मेधावियों ने स्थान पाया। 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर डीपीएसजी मेरठ रोड के मनन गुप्ता, डीपीएस इंदिरापुरम की सेजल गर्ग, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वसुंधरा की अदिति सिंह और कैंब्रिज स्कूल इंदिरापुरम के संभव जैन गाजियाबाद में दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
वहीं, 92.20 फीसदी अंक हासिल करने वाले डीपीएसजी मेरठ रोड के अनुभव अग्रवाल और देवांशी त्यागी के साथ दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल रामप्रस्थ के रौनक बाली जनपद में तीसरे स्थान पर रहे। गाजियाबाद में चौथा स्थान नेहरू वर्ल्ड स्कूल की वैष्णवी कौशिक ने 98 फीसदी अंक हासिल कर पाया।
रायन इंटरनेशनल स्कूल के सुमित सिंह 97.8 फीसदी अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहे।सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट ने स्टूडेंट्स के साथ स्कूलों को खुश होने का मौका दिया। गाजियाबाद का ओवरआल रिजल्ट .50 फीसदी बढ़कर इस बार 96.50 फीसदी रहा। पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 96 फीसदी था।
गाजियाबाद के अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। डीपीएसजी मेरठ रोड का रिजल्ट भी शति-प्रतिशत रहा। सभी 444 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी में पास हुए। 95 से अधिक पाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 81 और 90 फीसदी से अधिक पाने वाले 236 स्टूडेंट्स रहे।
सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल का रिजल्ट 99.2 फीसदी रहा। कॉमर्स विषय में 96.4 प्रतिशत अंक पाकर उर्वी सिंघल पहले, 96.2 प्रतिशत अंक पाकर परिधि सक्सेना दूसरे और 95.8 प्रतिशत अंक पाकर श्रिति सक्सेना तीसरे स्थान पर रहीं। रायन इंटरनेशनल स्कूल का रिजल्ट शति-प्रतिशत रहा।
97.8 फीसदी अंक पाकर सुमित सिंह पहले, 97 अंक पाकर मेघा भारद्वाज दूसरे और 95.4 फीसदी अंक लाकर राशि तीसरे स्थान पर रहीं। नेहरू वर्ल्ड स्कूल का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा। छात्रा वैष्णवी कौशिक 98 फीसदी अंक पाकर जिले में चौथे और स्कूल में पहले स्थान पर रही।
केडीबी पब्लिक स्कूल का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा। दीपांशी जैन ने 94.8 अंक पाकर स्कूल टॉप किया। डीपीएस राजनगर का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा। 95.2 प्रतिशत अंक पाकर उत्कर्ष कंसल ने स्कूल टॉप किया। 95.6 प्रतिशत अंक पाकर कुमार मयंक दूसरे और 94.4 प्रतिशत अंक पाकर भूमिका चावला तीसरे स्थान पर रहीं।
गुरुकुल द स्कूल का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा। 97.8 फीसदी अंक पाकर वंशिता शर्मा पहले, 95.2 प्रतिशत अंक पाकर सौम्या गोयल दूसरे और 94.8 प्रतिशत अंक पाकर निशित अत्री तीसरे स्थान पर रहीं। गाजियाबाद पब्लिक स्कूल की रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा।
पहला स्थान कोमल यादव ने 94.4 और दूसरा स्थान अनुपमा मलिक ने 93.2 प्रतिशत पाया। न्यू एरा स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहने के साथ तनु सिंघल 91.4 प्रतिशत अंक पाकर पहले स्थान पर रहीं। ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय 401 छात्राएं उत्तीर्ण हुई।
90 फीसदी से अधिक अंक पाने वालों में 40 छात्राएं रहीं। संस्कार स्कूल में कॉमर्स की छात्रा आकृति गुप्ता ने 90.2 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप किया।