फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl's health deteriorated after eating moldy jalebi, samples sent for testing

Ghaziabad News: फफूंदी लगी जलेबी खाने से बच्ची की तबियत बिगड़ी, नमूने जांच को भेजे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Girl's health deteriorated after eating moldy jalebi, samples sent for testing
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित एक मिठाई की दुकान से पनीर की जलेबी खाने के बाद एक 12 वर्षीय बच्ची की तबियत बिगड़ गई। बच्ची ने जलेबी खाने के तुरंत बाद उल्टी कर दी, जिसके बाद उसके परिजन उसे लेकर तुरंत चिकित्सक के पास पहुंचे। प्राथमिक जांच में पता चला कि जलेबी में फफूंदी लगी हुई थी। मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग हरकत में आया और दुकान से जलेबी के नमूने जांच के लिए भेजने के साथ ही दूषित जलेबी नष्ट कराई है।
विज्ञापन

स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) भोजपुर क्षेत्र में तैनात राहुल शिवाच गोविंदपुरम में रहते हैं। वह शनिवार की शाम एनडीआरएफ रोड स्थित एक प्रसिद्ध मिठाई की दुकान से पनीर वाली जलेबी खरीदकर घर ले गए थे। घर पहुंचने पर उनकी बेटी ने जलेबी खाई, तो उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उसे उल्टी होने लगी और बेचैनी महसूस हुई। परिजनों को शक हुआ कि जलेबी में कुछ गड़बड़ है। राहुल शिवाच तुरंत जलेबी लेकर वापस दुकान पहुंचे और दुकानदार से शिकायत की। उन्होंने देखा कि जलेबी में फफूंदी लगी हुई थी और उसमें से अजीब सी दुर्गंध आ रही थी। इस बात को लेकर उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण विभाग को भी सूचना दी। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और दुकानदार से जवाब मांगने लगे। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि दुकान में मिठाइयों की गुणवत्ता पहले भी सवालों के घेरे में रही है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है, लेकिन इस घटना ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों की सघन जांच की जाए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अभिहित अधिकारी डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि दुकान से जलेबी के नमूने एकत्र कर लिए गए हैं। जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। साथ ही खराब जलेबी को नष्ट भी करा दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed