फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl stopped going for tuition due to fear of mischief

Ghaziabad News: मनचले के डर से बच्ची ने ट्यूशन जाना छोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Girl stopped going for tuition due to fear of mischief
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में बाइक सवार सिरफिरा कई महीने से बच्चियों से अश्लीलता कर रहा है। आरोपी रिश्ते का मामा बनकर बच्चियों के पास जाकर अश्लीलता करता है। एक बच्ची ने डर के कारण ट्यूशन जाना बंद कर दिया है। बच्ची के पिता ने अज्ञात बाइक सवार सिरफिरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के निवाड़ी रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि बिना नंबर की बाइक सवार सिरफिरा कई महीने से कॉलोनी में अश्लीलता कर छोटी बच्चियों को परेशान कर रहा है। आरोपी ट्यूशन जाने वाली बच्चियों को मामा बनकर अपने पास बुलाता है और उनसे छेड़छाड़ करते हुए अश्लीलता करता है। आरोपी ने कुछ दिन पहले ही ट्यूशन जा रही व्यक्ति की छोटी बच्ची को मामा बनकर पकड़ा और उससे साथ दस मिनट तक अश्लीलता की। बच्ची ने घर पहुंचकर आपबीती बताई।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपी को काफी तलाशा मगर, कोई उसका पता नहीं लगा। घटना से दहशत में आई बच्ची ने ट्यूशन जाना बंद कर दिया। इसके अलाव कई अन्य बच्चियों के साथ भी अश्लीलता करने का मामला सामने आया। आरोेपी करीब दो माह से बच्चियों को परेशान कर रहा है। पहले तो परिजनों ने पुलिस से मौखिक शिकायत की मगर, लगातर घटनाएं होने के बाद दहशत में आए परिजनों ने थाने में घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed